हमले के दौरान कैदी सादाब ने सब इंस्पेक्टर के मुंह में जोरदार मुक्का मार दिया, जिससे सब इंस्पेक्टर के चार दांत टूट गए और होंठ फट गया। इस बीच बचाव कराने आए सिपाही जितेन्द्र अनीत, बलराम, दिग्विजय और एएसआई पवन सेन पर कैदी सादाब के साथी फहीम, दानिश, अब्दुल नईम, शलमान और परवेज ने मारपीट कर दी।