भोपाल

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका होंगी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा बुधवार 23 नवम्बर को बुरहानपुर जिले के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगीं। वे गुरुवार की शाम को वहां पहुचेंगीं।

less than 1 minute read
Nov 22, 2022
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका होंगी शामिल

भोपाल। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) बुधवार 23 नवम्बर को बुरहानपुर जिले के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगीं। वे गुरुवार की शाम को वहां पहुचेंगीं। प्रियंका के परिवार सहित आने का कार्यक्रम हैं।

दो दिन के विश्राम के बाद यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद बुधवार को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रवेश करेगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता, पार्टी के विधायक सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता यहां यात्रा की आगवानी करेंगे। 23 नवंबर की सुबह 7 बजे झंडावंदन कर राष्ट्रीय गीत के साथ बोदरली के बस स्टैंड पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। यहां से चार घंटे में राहुल गांधी 14 किमी पैदल चलकर जैनाबाद फाटा पहुंच जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम, मंत्री भी होंगे शामिल
राहुल की 12 दिन की यात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, मंत्री, राजस्थान के मंत्री भी शामिल होंगे। उज्जैन में प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने का कार्यक्रम है। यहां राहुल महाकाल के दर्शन करेंगे। 26 को यात्रा अम्बेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचेगी। यहां बाबा साहब को प्रमाण कर संविधान रक्षा की शपथ लेंगे। उज्जैन में ही जनसभा का आयोजन भी किया गया है।

Published on:
22 Nov 2022 10:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर