31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस अफसरों को नए साल का तोहफा, 2 एडीजी और 14 बने DIG, यहां देखें पूरी लिस्ट

- पुलिस अफसरों के प्रमोशन की लिस्ट यहां देखें

4 min read
Google source verification
police_promotion_list-_new_year_2023.png

मध्यप्रदेश में नए साल से ठीक पहले पुलिस अफसरों को सरकार की ओर से तोहफा मिला है। इसके तहत यहां बड़े कई पर आईपीएस रैंक के अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। जिनमें एडीजी और एसपी स्तर के अफसर शामिल है। इस मामले पर मप्र गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

इसके तहत 1998 बैच के आईपीएस अफसर विवेक शर्मा पीएचक्यू प्रशासन में एडीजी बनाए गए हैं, जो अब तक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पद पर पदस्थ थे। इनके आलवा 1998 बैच के ही साजिद फरीद शापू एडीजी एसएएफ पीएचक्यू बने है, इससे पहले यह पुलिस मुख्यालय भोपाल में विशेष सशस्त्र बल के पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदस्थ थे। इनके अलावा 14 एसपी रैंक के आईपीएस अफसरों का भी प्रमोशन हुआ है, इन्हें एसपी से डीआईजी बनाया गया है। इसके संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

डीआईजी पद पर प्रमोशन पाने वाले अफसरों में एसपी सागर तरुण नायक, एसपी रीवा नवनीत भसीन, अमित सिंह, शशिकांत शुक्ला, संतोष सिंह गौर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार पांडे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश कुमार गोस्वामी, महेश चंद्र जैन और सविता सोहाने शामिल हैं।

ऐसे समझें...

30 दिसंबर 2022 को जारी किए गए आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा आवंटन वर्ष 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्‍नत किया गया है, ये आदेश 01 जनवरी 2023 से प्रभावशील होगा:-























क्रमांक :अधिकारी का नाम : वर्तमान पदस्थापना :पदोन्नति उपरांत पदस्थापना
01 :विवेक शर्मा भापुसे (1998) :पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, भोपाल :अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल (प्रशासन-। )
02 :साजिद फरीद शापू, भापुसे (1998) :पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल :अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

30 दिसंबर 2022 को जारी किए गए आदेश के अनुसार राज्य शासन एतद्‌ द्वारा आवंटन वर्ष 2009 बैच के इन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को, उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्‍नत किया गया है, ये आदेश 01 जनवरी 2023 से प्रभावशील होगा:-

क्रमांक : अधिकारी का नाम : वर्तमान पदस्थापना : पदौन्‍नति उपरांत पदनाम
1. तरूण नायक, भापुसे (2009) : पुलिस अधीक्षक, सागर : उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, सागर

2. नवनीत भसीन, भापुसे (2009) : पुलिस अधीक्षक रीवा : उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, रीवा

3. अमित सिंह, भापुसे (2009) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) पुमु भोपाल : उप पुलिस महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) पुमु भोपाल

4. शशिकांत शुक्ला,भापुसे (2009) : संचालक, एफएसएल मुख्यालय, भोपाल : उप पुलिस महानिरीक्षक/संचालक, एफएसएल मुख्यालय, भोपाल

5. सन्‍तोष सिंह, भापुसे (2009) : सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुमु, भोपाल : उप पुलिस महानिरीक्षक पुमु, भोपाल

6. मुकेश कुमार श्रीवास्तव, भापुसे (2009) : पुलिस अधीक्षक, सीधी : उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, सीधी

7. सुनील कुमार पांण्डे, भापुसे (2009) : सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुमु, भोपाल : उप पुलिस महानिरीक्षक, पुमु, भोपाल

8. ओमप्रकाश त्रिपाठी, भापुसे (2009) : सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल,इंदौर : उप पुलिस महानिरीक्षक / सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल,इंदौर

9. मोनिका शुक्ला,भापुसे (2009) : पुलिस अधीक्षक विदिशा : उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, विदिशा

10. मनोज कुमार सिंह, भापुसे (2009) : सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुमु, भोपाल : उप पुलिस महानिरीक्षक, पुमु भोपाल

11. सुनील कुमार जैन, भापुसे (2009) : पुलिस अधीक्षक कटनी : उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, कटनी

12. अवधेश कुमार गोस्वामी, भापुसे (2009) : पुलिस अधीक्षक राजगढ़ : उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, राजगढ़

13. महेश चन्द्र जैन,भापुसे (2009) : उप पुलिस आयुक्त, यातायात,नगरीय पुलिस जिला इंदौर : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त /
उप पुलिस आयुक्त, यातायात,नगरीय पुलिस जिला इंदौर

14. सविता साोहाने,भापुसे (2009) : सेनानी, 32वीं वाहिनी, विसबल, उज्जैन : उप पुलिस महानिरीक्षक / सेनानी, 32वीं वाहिनी, विसबल,उज्जैन

30 दिसंबर 2022 को जारी किए गए आदेश के अनुसार राज्य शासन एतद्‌ द्वारा इन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को, उनके द्वारा दिनांक 01.01.2023 को 13 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण करने के फलस्वरूप, उन्हें उनके नाम के आगे दर्शाई गई तिथि से, भारतीय पुलिस सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान मैट्रिक्स- 13 (रूपये 123100-215900) में प्राधिकृत किए जाने
की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Story Loader