10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र के शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़, शाम तक 400 से ज्यादा रजिस्ट्री, सुबह-सुबह लगी दफ्तरों में भीड़

- मिसरोद, जाटखेड़ी, ब्रिटिश पार्क से लेकर, कटारा, अवधपुरी, अयोध्या बायपास होते हुए भौरी, नीलबड़, रातीबढ़ तक 26 किमी में नई बेल्ट तैयार - 40 से 60 लाख तक की प्रॉपर्टी आसानी से खरीद रहे, लोगों में बढ़ रहा अच्छे और बड़े घरों का क्रेज, नवरात्रि में इस बार जमकर होगी प्रॉपर्टी खरीदी

2 min read
Google source verification
नवरात्र के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी कराने वाले पहुंचे रजिस्ट्री कार्यालय, शाम तक 400 से ज्यादा रजिस्ट्री, सुबह-सुबह लगी दफ्तरों में भीड़

40 से 60 लाख तक की प्रॉपर्टी आसानी से खरीद रहे, लोगों में बढ़ रहा अच्छे और बड़े घरों का क्रेज, नवरात्रि में इस बार जमकर होगी प्रॉपर्टी खरीदी

प्रवेंद्र तोमर. नवरात्रि के नौ दिन शुभ हैं, लेकिन कुछ लोग इनमें भी खास शुभ मुहूर्तों में प्रॉपर्टी खरीदते हैं। सोमवार को बन रहे क्षत्र योग में ही करीब 326 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुक कराए हैं। इस मुहूर्त की शुरूआत सोमवार सुबह 7.30 मिनट पर हो रही है और ये दिन भर चलेगा। ऐसे में सोमवार को होने वाली रजिस्ट्री इसी मुहूर्त में होंगी। कुछ लोग सुबह मुहूर्त शुरू होने के बाद स्लॉट बुक कर रजिस्ट्री कराएंगे। ऐसे में इस दिन रजिस्ट्री की संख्या और बढ़ सकती है। पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा के सौदों का अनुमान है। इसलिए पंजीयन विभाग ने भी पहले दिन से 975 स्लॉट खोले हैं। नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी कराने वाले पहुंचे रजिस्ट्री कार्यालय, शाम तक 400 से ज्यादा रजिस्ट्री, सुबह-सुबह लगी दफ्तरों में भीड़


26 किमी में नई बेल्ट तैयार, जहां लग्जीरियस घर बन रहे
राजधानी में मिसरोद, जाटखेड़ी, ब्रिटिश पार्क से लेकर, कटारा, अवधपुरी, अयोध्या बायपास होते हुए भौरी, नीलबड़, रातीबढ़, लाम्बाखेड़ा, इंदौर रोड तक 26 किमी में नई बेल्ट तैयार हो रही है। इसमें कई बड़े प्रोजेक्ट में लोग फ्लैट और डूप्लेक्स खरीद रहे हैं। पहले से खरीद फरोख्त कर चुके लोगों के प्रॉपर्टी के रेट बढ़े ही हैं। ये पूरा क्षेत्र पंजीयन विभाग की भोपाल टू व्यवस्था में आता है। इसे नया शहर भी कहते हैं, इस दिवाली तक इसी बेल्ट में ही करीब तीन हजार नए घर तैयार हो रहे हैं। इसमें से काफी लग्जीरियस भी हैं।

सर्विस प्रोवाइडर के यहां मुहूर्तों में लिखवा रहे डीड

नवरात्रि में हर दिन अलग और नए मुहूर्त हैं, पहले दिन छत्र योग, कोलार निवासी केके शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इस दिन कोलार में ही प्लॉट खरीदने के लिए बैंक से लेकर सर्विस प्रोवाइडर के यहां तैयारी कर ली है। स्लॉट भी दिन में 12 से 1 के बीच का बुक कराया है। इसी प्रकार अन्य लोग भी सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग, रवि, पद्यम, श्रीवत्स, अमृत सिद्धि योग तक प्रॉपर्टी से लेकर अन्य सामान की खरीद फरोख्त करेंगे। जिले में 425 सर्विस प्रोवाइडर हैं, दिवाली तक ये सभी व्यस्त रहेंगे।
प्रति सब रजिस्ट्रार 75 स्लॉट,
वरिष्ठ जिला पंजीयक और संपदा प्रभारी स्वपनेश शर्मा ने बताया कि जिले में 13 सब रजिस्ट्रार हैं, प्रति सब रजिस्ट्रार 75 स्लॉट खोले जा रहे हैं। पहले दिन से 975 स्लॉट खोले जा रहे हैं, जो पर्याप्त हैं। जरूरत पड़ने पर और स्लॉट तत्काल खोले जा सकते हैं। लोगों से अपील है कि कि तय समय से दस मिनट पहले रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे, वर्ना काफी भीड़ हो जाएगी। जिले में 425 के करीब सर्विस प्रोवाइडर हैं जो रजिस्ट्री की डीड लिखने में जुटे हैं।

ये दस्तावेज साथ लेकर जाएं

आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड, सर्विस प्रोवाइडर के यहां रजिस्ट्री की डीड लिखवाने से पहले खसरा और ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच भी करा लें। जरूरत पड़ने पर 18002333842 टोल फ्री या 0755-2573849 , 0755-2573846 , 0755-2573852 पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे बढ़ रही पंजीयन की आय
वर्ष-------------राजस्व

2018-19----661.44
2019-20----688.80

2021-22----806.24
2022-23----1158.49

नोट--सभी आंकड़े करोड़ में हैं।
आय बता रही कैसे उठ रहा रियल एस्टेट
पंजीयन विभाग की आय में कोरोना का वर्ष छोड़ दें तो राजस्व बढ़ने का ग्राफी ही तेजी से बढ़ा है। राजस्व में ही हर साल 200 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हो रहा है। रियल एस्टेट इससे बीस गुना ज्यादा बढ़ता है।