
Property Rates in Bhopal, price increase- वर्ष 2024-25 की नई कलेक्टर गाइडलाइन के लिए दावा आपत्ति का समय खत्म हो गया है, 24 लोगों ने आपत्ति पंजीयन कार्यालयों को भेजी है। 90 फीसदी आपत्तिकर्ता जमीनों के रेट बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। कुछ लोगों ने पंजीयन विभाग के सर्वे पर भी सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा है कि कई जगह ऐसी हैं जहां रेट बेतहाशा बढ़ाना प्रस्तावित कर दिया, लेकिन वहां सुविधाएं नहीं हैं। अगर विभाग रेट बढ़ा कर राजस्व ले रहा है तो कम से कम वहां सड़क, पानी, बिजली, अस्पताल, रेलवे स्टेशन की सुविधाओं का भी तो ध्यान रखें। न कि सिर्फ अधिक दरों पर हुई रजिस्ट्री के आधार पर रेट बढ़ा दिए जाएं। इस बार पंजीयन विभाग ने शहर की 1443 लोकेशन पर 5 से लेकर 95 फीसदी तक प्रॉपर्टी की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
सेवानिवृत्त इंजीनियर और कोलार निवासी राधारमण ने जमीनों की दरें बढ़ाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस आधार के दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। विभाग को चाहिएकि कॉलोनी में अच्छी सड़कों का नेटवर्क, सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम, विकसित पार्क, पेयजल वितरण की व्यवस्थित सुविधा, साफ सुथरा और हरा-भरा कै्पस है या नहीं। प्रॉपर्टी के नजदीक व्यवस्थित बाजार, मेट्रो, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, स्कूल और अस्पताल की सुविधा है या नहीं।
इन लोगों ने भी की आपत्तियां
0-रतनपुर सड़क निवासी अंकित जैन ने कहा कि जमीनों की दरें न बढ़ाई जाएं। यहां सड़क से सटकर जमीनों के दाम दो गुना बढ़ाए जा रहे हैं, बिङ्क्षल्डग की दरें भी दो गुना की जा रही हैं।
0-कोलूखेड़ी की पुष्पा जैन ने दावा किया कि ग्रीन बेल्ट के कारण यहां दरें न बढ़ाई जाएं। यहां दस फीसदी बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है।
0-भैंसाखेड़ी के संजय जैन ने कहा कि भोपाल-इांदौर रोड आठ लेन हो रहा है, यहां दस फीसदी दरें बढ़ाई जा रही हैं।
0-कोलार में सबसे ज्यादा आपत्ति रेट न बढ़ाने की गईं हैं।
संबंधित खबर - 9 साल में 40 फीसदी बढ़ गई भोपाल में प्रॉपर्टी की कीमतें
राजस्व विभाग खसरों को आधार से ङ्क्षलक करने जा रहा है। भोपाल में ही करीब छह लाख खसरे हैं। वहीं 15 मार्च तक समग्र पोर्टल पर नागरिकों के समग्र आईडी का आधार से ई-केवायसी भी किया जाएगा। पटवारी के वेरिफिकेशन के बाद 6 रुपए खाता एमपीएसईडीसी द्वारा कियोस्क एजेंसी को दिया जाएगा। हेल्प डेस्क 075527 00800 पर संपर्क कर जानकारी कर सकता है।
Published on:
05 Mar 2024 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
