
Public Holiday: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा दिया है। इस बार गोवर्धन पूजा पर मोहन सरकार ने कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा मनाने के लिए छुट्टी घोषित की है। वहीं सीएम मोहन ने कहा कि एमपी में 30 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक चार दिनों का उत्सव मनाया जाएगा।
मोहन सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए दीपावली पर सरकार खास गिफ्ट दिया है। इस बार गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टी रहेगी। ताकि कर्मचारी त्योहार अच्छे से मना सकें। सीएम मोहन यादव ने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए गोवर्धन पूजा पर हमारे सभी शासकीय संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है।
सरकारी कर्मचारियों को दिवाली की छुट्टियां मिली हैं। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी है। शनिवार और रविवार का अवकाश है। इसके बाद दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा। ऐसे में कर्मचारी 30 अक्टूबर के बाद सीधे 2 नवंबर तक कर्मचारी धूमधाम से त्योहार मना सकेंगे। इधर, सीएम मोहन यादव का कहना है कि अवकाश इसलिए दिया जा रहा है। ताकि हमारी जो गोवर्धन पूजन की परंपरा और संस्कृति से लोग रूबारू हों।
Updated on:
27 Oct 2024 06:14 pm
Published on:
26 Oct 2024 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
