30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पल्स पोलियो अभियान शुरु, क्या आपके बच्चे ने ली दो बूंद जिंदगी की ? नहीं तो यहां जाकर जरूर पिलाएं

Pulse Polio Campaign : मध्य प्रदेश में रविवार से 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरु हो गया है। 23, 24 और 25 जून 2024 आपके नजदीकी स्वास्थ केंद्र, जिला अस्पताल, सरकारी स्कूल, पोलिंग बूथ और सार्वजिन स्थलों पर 0 से 5 साल के बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाए जा रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jun 2024, 1:26 PM IST

pulse polio campaign

Pulse Polio Campaign :मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को जिला शीघ्र हस्तक्षेप इकाई यानी भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल में पांच साल से कम उम्र के बच्चे को पहला पोलियो ड्राप पिलाकर मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश साल 2008 से आज तक पोलियो मुक्त राज्य बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों, अभिभावकों से अपील की है कि अपने नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। और शुन्य से पांच साल तक के बच्चों को अपने नजदीकी सेटर पर ले जाकर पोलियो ड्रॉप जरूर पिलाएं।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपील करते हुए कहा कि देश के साथ साथ मध्य प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान के तहत अपने शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चों को नज़दीकी पोलियो बूथ में जाकर दो बूंद ज़िंदगी की जरूर पिलाएं। इस दौरान शुक्ल ने मौके पर मौजूद लोगों को पोलियो ड्रॉप और वैक्सीनेशन कराने में सहयोग करने का संकल्प भी दिलाया।

यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल की गंभीर लापरवाही, केंद्रीय मंत्री के भर्ती होने की संभावना में बुजुर्ग मरीज को ICU से निकालकर गैलरी में पटका

स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सहयोग दें

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून से प्रदेश में दस्तक अभियान शुरु हो रहा हैं। इस अभियान में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग का अमला दस्तक देगा। अभियान में बच्चों की वैक्सीनेशन और अन्य जांचें की जाएंगी और जरूरी लगने पर उपचार की व्यवस्था की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने ये भी कहा कि उपचार की व्यवस्था के संपूर्ण स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए दिनचर्या में योग व्यायाम और उचित आहार को शामिल करें। उप मुख्यमंत्री ने शिक्षारत चिकित्सकों से अपील की है कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आगे आएं।

स्वास्थ्य विभाग का अमला लोगों की मदद करे- राज्य मंत्री

इस दौरान लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि हम पोलियो से मुक्त हैं। इसी स्थिति को बनाए रखने के लिए सतत सजग और सचेत रहने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य विभाग का अमला सतत कार्य कर रहा है। इस अभियान में सभी नागरिकों के सहयोग की ज़रूरत है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और विधायक भगवानदास सबनानी ने भी नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप पिलाई।

यह भी पढ़ें- इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने चारों तरफ से की ताबड़तोड़ फायरिंग, शहर में तनाव

1 करोड़ 11 लाख पोलियो ड्राप पिलाने का टारगेट

प्रदेश में पोलियो सुरक्षा चक्र बनाए रखने के लिए 23 जून से 25 जून तक के बीच प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 11 लाख 0-5 साल के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का टारगेट सेट किया गया है। इसमें पहले दिन रविवार को 54 हजार 742 बूथ, 1237 ट्रांजिट बूथ, 6130 हाई रिस्क एरिया एवं माईग्रटरी बूथ बनाए गये हैं। जिनमें 55,958 वैक्सीनेटर्स द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग 7,366 सुपरवाईजरों की जा रही है। अभियान के दूसरे और तीसरे दिन 27,271 टीमें 1 करोड़ 28 लाख घरों का भ्रमण करके बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

यहां पिलाए जा रहे पोलियो ड्रॉप

प्रदेश में आयोजित मेला स्थलों, बाजारों, एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेंड इत्यादि स्थलों पर पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए 1,237 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। साथ ही एक भी बच्चा पोलियो दवा से वंचित ना रहे इसे ध्यान में रखते हुए हाई रिस्क इलाके जैसे- ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी और झुग्गी बस्तियों में 500 मोबाईल टीमें बनाकर पहुंचाई गई हैं। प्रदेश में अभियान के लिए 1 करोड़ 45 लाख पोलियो डोज़ की व्यवस्था की गई है।