16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Queen Elizabeth रानी एलिजाबेथ की यादें संभाली… सवा सौ साल पुरानी किताब, ढेरों स्टाम्प

Queen Elizabeth रानी एलिजाबेथ प्रथम और द्वितीय से जुड़ी चीजों का डॉ. नारायण व्यास ने किया है कलेक्शन

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Sep 13, 2022

रानी एलिजाबेथ की यादें संभाली... सवा सौ साल पुरानी किताब, ढेरों स्टाम्प

रानी एलिजाबेथ की यादें संभाली... सवा सौ साल पुरानी किताब, ढेरों स्टाम्प

शकील खान
भोपाल। Britain Queen Elizabeth ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद इनसे जुड़ी चीजें सामने आ रही हंै। कहीं ये किताब के रूप में हैं तो कहीं स्टाम्प के संग्रह में संजोई गई हैं। भोपाल में एक संग्रह ऐसा बना है जिसमें एलिजाबेथ प्रथम से जुड़ी बातें भी हैं। करीब सवा सौ साल पुरानी किताब और कई स्टाम्प इसमें शामिल हैं। इसमें कई अनोखी चीजें भी देखने को मिलती हैं।
पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास ने इसे बनाया है। इसमें करीब 80 देशों के डाक टिकट को शामिल किया गया है। इनमें इंग्लैंड के 60 टिकट हैं। ज्यादातर Queen Elizabeth पर हैं। ये अलग-अलग समय पर जारी किए गए थे। व्यास बताते हैं कि लंबे समय से इनके लिए काम कर रहा हूं। कई दुर्लभ चीजों को रखने का हमेशा से ही शौक रहा है। इसी के तहत इनको भी जुटाया था। स्टाम्प के अलावा कलेक्शन में एक किताब है जिसमें एलिजाबेथ प्रथम के बारे में कई अनोखी जानकारी है। 1558 से लेकर 1603 तक का इतिहास में क्या हुआ उसका उल्लेख इसमें है। ये बताते हैं कि लगभग पांच सौ साल पहले एलिजाबेथ प्रथम हुई हैं। 1888 में प्रकाशित इंग्लिश हिस्ट्री में इसका पूरा विवरण है।

तस्वीर की बजाय स्केच
इस किताब की खास बात ये है कि इसमें कोई तस्वीर नहीं है। रानी का अक्स स्क्रेच के रूप में यहां दिखाया गया है। व्यास बताते हैं कि उस दौर में फोटो नहीं थी। जिस कारण यहां स्क्रेच हैं।
अस्सी देशों के टिकट भी हैं इसमें
संग्रह में 80 देशों के डाक टिकट हैं। इनकी कई बार प्रदर्शनी लगाई जा चुकी है। आंचलिक विज्ञान केन्द्र में इसे दिखाया गया था।

कई अनोखी चीजें भी हैं इनके कलेक्शन में
व्यास बताते हैं कि पुरातत्वविद होने के नाते कई विषयों पर काम कर चुके हैं। इनमें मानव सभ्यता से लेकर कई और बिंदू हैं। ये सभी संग्रह में शामिल हैं। पाषाण काल में किस तरह के औजार लोग चलाते थे वह भी यहां पर हंै।