8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केजी में विवादित सिलेबस, हिन्दुओं के लिए भी जरूरी कर दिए मुस्लिमों के 5 सवाल

स्कूल में मिले आपत्तिजनक सिलेबस, आयोग ने चेताया-गंगा-जमना स्कूल के पक्ष में बड़े धार्मिक आयोजन हो सकते हैं, अब सीएस और डीजीपी देखेंगे गंभीर शिकायतें

less than 1 minute read
Google source verification
ganga_jamna.png

गंगा-जमना स्कूल

भोपाल. एमपी के दमोह के गंगा-जमना स्कूल का विवाद थम नहीं रहा है। स्कूल में हिजाब, टेरर फंडिंग और धर्मांतरण के बाद एक और नया मामला सामने आया। स्कूल के सिलेबस में विवादित सवाल पूछे गए हैं। केजी के सिलेबस में ऐसे 5 विवादित सवाल लिखे हैं, जो धर्म विशेष से जुड़े हैं। इसे हिन्दू बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा था। इसका खुलासा बाल आयोग की जांच में हुआ।

गंगा जमना स्कूल में केजी के बच्चों को इस्लाम से जुड़ी बातें बताई जा रहीं थी। हिन्दू बच्चों पर इसे याद करने का भी दबाव बनाया जा रहा था। मप्र बाल आयोग की सदस्य मेघा पवार के मुताबिक निरीक्षण में कई तथ्य सामने आए हैं। स्कूल में केजी में धार्मिक कट्टरता का पाठ पढ़ा रहे हैं। ये पाठ मुस्लिम के साथ हिन्दू बच्चों को भी अनिवार्य रूप से पढ़ाए जा रहे थे।

इधर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने स्कूल में पक्ष में शुक्रवार को धार्मिक जुलूस की आशंका जताई। उन्होंने ट्वीट किया कि सरकार पर दबाव बनाने बच्चों-अभिभावकों की आड़ में अराजक तत्वों का जमावड़ा हो सकता है।

हिन्दू बच्चों को कम फीस का लालच देकर बुलाते हैं
गंगा जमना स्कूल की 2021 में बजरंग दल ने शिकायत की थी। कहा था हिन्दू बच्चों को कम फीस का लालच देकर बुलाते हैं। बच्चियों को हिजाब के लिए मजबूर करते हैं।

ये हैं वे पांच सवाल
सवाल-1 इस्लाम के पांच स्तंभ क्या है?
जवाब: कलमा, नमाज, रोजा, जकात और हज।

सवाल-2 तुम कौन हो?
जवाब: मैं मुस्लिम हूं।

सवाल-3 तुम्हारा धर्म क्या है?
जवाब: मेरा धर्म इस्लाम है।

सवाल-4 अल्लाह कहां है?
जवाब: अल्लाह हर जगह है।

सवाल-5 हमें पांच बार कौन सी प्रार्थना करनी चाहिए?
जवाब: फजर, जोहर, असर, मगरीब और ईसा।