30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के दौरे से पहले शिवभक्त पोस्टर पर घमासान, कमलनाथ ने कहा मिलेगा जवाब..

rahul gandhi shiv bhakt hoarding politics- राहुल गांधी के दौरे से पहले शिवभक्त पोस्टर पर घमासान, कमलनाथ ने कहा मिलेगा जवाब..

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

राहुल गांधी के दौरे से पहले शिवभक्त पोस्टर पर घमासान, कमलनाथ ने कहा मिलेगा जवाब..

भोपाल. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश के दौरे से पहले उनके शिवभक्त पोस्टर पर घमासान मच गया। दरअसल, राहुल गांधी मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान को लेकर सोमवार को भोपाल आ रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत में भोपाल में जगह-जगह पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। पोस्टर्स में राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया है।

हिंदुत्व पर सवाल उठाने वालों को मिलेगा जवाब

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी के हिंदुत्व पर सवाल उठाने वालों को जवाब मिलेगा। प्रदेश की जनता BJP को जवाब देगी। राहुल गांधी के दौरे पर कमल नाथ ने कहा कि राहुल के मेगा शो में करीब 2 लाख लोग शामिल होंगे। इस दौरान राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

वोट की राजनीति अब जनता के सामने

राहुल गांधी के दौरे पर राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश में सफाया हो गया है। कांग्रेस का झूठ और वोट की राजनीति अब जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मध्यप्रदेश में कितने भी दौरे हो पर जनता में अब कांग्रेस की साख नहीं बची है। राजस्व मंत्री ने कहा कि धर्म के नाम पर कांग्रेस दोहरा चरित्र दिखा रही, राम को नहीं मानने वाले अब वोटों के लिए राम राम कर रहे हैं। वोट के लिए पाखंड ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

कांग्रेस दिखाएगी ताकत

राहुल इस दौरे में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद भी करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान से ही राहुल गांधी मंदिरों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस गुजरात और कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश में भी राहुल गांधी को हिंदू धर्म को मानने वाले नेता के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है।

मध्य प्रदेश की आबादी में हिंदू बहुसंख्यक है

दरअसल, मध्य प्रदेश की आबादी में हिंदू बहुसंख्यक है। बीजेपी शुरू से ही कांग्रेस को मुस्लिमों का तुष्टीकरण करने वाली पार्टी बताती आ रही है। राहुल और कांग्रेस अपनी इस छवि को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, राहुल गांधी को शिवभक्त लिखे जाने को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ हमलावार हो गई हैं।

धार्मिक कार्ड खेल रही कांग्रेस

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं कांग्रेस धार्मिक कार्ड खेलती हुई नजर आने लगी है। हा ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सत्ता में आने पर 'राम गमन पथ' के निर्माण का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर सत्ता में कांग्रेस की वापसी हुई तो राज्य को 'धार्मिक टूरिज्म हब' के तौर पर विकसित करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्राचीन मंदिरों और धार्मिक विरासतों को सहेजने का एक रोडमैप तैयार करेगी।

रोड शो करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने मध्यप्रदेश दौरे में भोपाल में रोड शो करेंगे। रोड शो भोपाल के लालघाटी से शुरू होकर भेल के दशहरा मैदान तक होगा। इस दौरान राहुल कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी करेंगे। कांग्रेस रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश के 51 जिलों के मंच सजाए गए है। कुछ जगहों पर मुद्देवार पोस्टर भी लगाए है। जानकारों का कहना है कि भीड़ जुटाने पर ही दावेदारों के टिकट पर विचार किया जाएगा।