20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी आएंगे राहुल गांधी, भोपाल में 24 फरवरी को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

Rahul Gandhi- किसानों के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी जिसकी शुरुआत एमपी से होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Rahul Gandhi

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi- एमपी में कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi शामिल होंगे। भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। एमपी कांग्रेस के तत्वावधान में राजधानी भोपाल में इसकी शुरुआत होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने नई दिल्ली में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने भारत अमेरिका ट्रेड डील को देश के किसानों के हितों के खिलाफ बताया। जयराम रमेश ने बताया कि किसानों के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी जिसकी शुरुआत एमपी से होगी।

अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में भोपाल में 24 फरवरी को भोपाल में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi भी शामिल होंगे। जयराम रमेश के अनुसार भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी, जिसकी शुरुआत भोपाल से की जाएगी।

डील से मध्यप्रदेश के किसानों को भी खासा नुकसान

पार्टी का मानना है कि देशभर के किसानों के साथ इस डील से मध्यप्रदेश के किसानों को भी खासा नुकसान होगा। भारत अमेरिका ट्रेड डील से मध्यप्रदेश के कपास, सोयाबीन, मक्का किसानों के साथ ही फल उत्पादकों के हित भी प्रभावित होंगे। जयराम रमेश ने बताया कि अभी 6 राज्यों में आंदोलन किया जाएगा जिसकी शुरुआत 24 फरवरी को मध्यप्रदेश से होगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी बैठक में शामिल हुए

किसानों के हित में लड़ाई लड़ने का यह फैसला नई दिल्ली में कांग्रेस की एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित थे। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी बैठक में शामिल हुए।