
बेहद अश्लील है ये खुशवंत सिंह की ये किताब, रेलवे के बुक स्टॉल से हटाने के निर्देश
भोपाल. रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति ( पीएससी ) के चेयरमैन रमेशचंद्र रत्न ने बुधवार को भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनता खाना, स्वच्छता आदि को लेकर स्टेशन में मौजूद लोगों से बात भी की। हालांकि निरीक्षण के दौरान वो तब भड़क गए जब उन्होंने बुक स्टॉल पर लेखक खुशवंत सिंह की एक किताब देखी। इस किताब को अश्लील बताते हुए उन्होंने स्टेशन में इसके बिक्री पर रोक लगाने को कहा।
किताब को बताया अश्लील
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष रमेशचंद्र रत्न को एक बुक स्टाल पर खुशवंत सिंह की किताब दिखाई दी। किताब पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस किताब को रेलवे स्टेशन के किसी भी बुक स्टाल में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेशन में अश्लील शब्दों में लिखी किताबें नहीं बिकेगीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की किताबों को बाहर ही बेचा जाए।
कौन सी किताब है
लेखक खुशवंत सिंह की 'वूमेन, सेक्स, लव एंड लस्ट' को अश्लील बताया। रमेश चंद्र रत्न ने बुक स्टॉल पर लेखक खुशवंत सिंह के उपन्यास के अलावा कुछ और किताबों के बेचने पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, अधिकारियों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी तरह की अश्लील चीजें किसी बुक स्टॉल पर नहीं बेची जाए। बता दें कि खुशवंत सिंह देश के मशहूर पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार थे। खुशवंत सिंह को 1974 पद्म भूषण और 2007 में 'पद्म विभूषण' से भी सम्मानित किया जा चुका है।
आरओ फ्लांट की नहीं मिली रिपोर्ट
भोपाल रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने आरओ प्लांट की आखिरी बार जांच की डेट पूछी। स्वास्थ्य अधिकारी ने सिस्टम रिपोर्ट देखी तो उन्हें नहीं मिली। बाद में रिपोर्ट अध्यक्ष को मंगवाकर दिखाई गई। वहीं, मोबाइल चार्जिंग स्टेशन की स्क्रीन टूटी हुई मिली। वहीं, जनता खाना को लेकर अध्यक्ष ने आपत्ति उठाते हुए कहा कि खाने की पैकिंग में डेट क्यों नहीं है।
Updated on:
21 Nov 2019 01:39 pm
Published on:
21 Nov 2019 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
