
Railways News
Railways News: ट्रेन से सफर करने वालों के राहत भरी खबर आई है। कोरोना काल में बंद हुई तमाम लोकल गाडिय़ों का परिचालन एक जुलाई से फिर से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही इन गाड़ियों में सफर भी सस्ता हो जाएगा। फिलहाल, इन गाडिय़ों का न्यूनतम किराया 30 रुपए है। एक जुलाई से यात्री न्यूनतम 10 रुपए में सफर कर सकेंगे।
गौरतलब है कि कोविड के समय बंद हुईं बहुत सारी पैसेंजर ट्रेनें शुरू तो हुईं, लेकिन उन्हें बदले हुए नंबर और बढ़े किराए के साथ चलाया जा रहा था। अब जुलाई से उन्हें पुराने पैटर्न पर भी चलाया जाएगा। पैसेंजर ट्रेनों को अब स्पेशल नहीं, रेगुलर नंबरों के साथ चलाया जाएगा। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने दी।
जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद उत्तर रेलवे मुख्यालय की तरफ से 563 ऐसी गाड़ियों की सूची जारी की गई है, जिनके नंबर में बदलाव किया जा रहा है। यह गाड़ियां अब कोरोना से पूर्व वाले अपने नंबर पर चलेंगी। इस ट्रेनों में मध्यप्रदेश से चलने वाली भी कई ट्रेनें शामिल हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ दैनिक यात्रियों को होगा और वह कम किराये में सफर कर सकेंगे। इन गाड़ियों में फिलहाल न्यूनतम किराया 30 रुपये है. 1 जुलाई से 10 रुपये न्यूनतम किराये पर यात्री सफर कर सकेंगे।
Published on:
09 Jun 2024 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
