4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan 2023: इस बार रहेगा भद्रा का साया, 30 या 31 अगस्त जानिए कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2023: इस समय भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है। अब तक सावन के दो सोमवार बीत चुके हैं। वहीं, अधिक मास की भी शुरुआत हो चुकी है। इस साल अधिक मास होने से सावन दो महीनों का होगा। भाई बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आने वाला है।

2 min read
Google source verification
gettyimages-135233802-170667a.jpg

Raksha Bandhan 2023

भाई बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आने वाला है। इस बार अधिक मास होने के कारण सावन का महीना 2 महीने का रहेगा और इस वजह से रक्षाबंधन का पावन पर्व अगस्त महीने के अंत में पड़ेगा। इस त्यौहार का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर पंचक और भद्रा योग बन रहा है। इस कारण रक्षाबंधन का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा।

अगस्त महीने के त्योहार की बात करें, तो 19 अगस्त हरियाली तीज से त्योहारों की धूम शुरू होगी। 21 अगस्त के दिन नागपंचमी का त्योहार पड़ रहा है। 31 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि रक्षा बंधन पर भद्रा का साया होने के कारण 30 और 31 अगस्त दो दिन यह त्योहार मनाया जाएगा।

जानें शुभ मुहूर्त

पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात 10:13 मिनट से 31 अगस्त की सुबह 07:46 मिनट तक रहेगा। 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा सुबह 7.46 मिनट तक है। इस समय भद्राकाल नहीं है, इससे 31 अगस्त को बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। इस तरह दोनों दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

हरियाली तीज व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज 18 अगस्त को रात 8 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है। ये तिथि 19 अगस्त 2023 की रात 10.19 मिनट तक रहेगी। 19 अगस्त के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। हरियाली तीज की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7.47 मिनट से लेकर सुबह 9.22 मिनट तक मिनट तक भी शुभ मुहूर्त है।

नागपंचमी का त्योहार

इस बार नागपंचमी पर दो शुभ योग बन रहे हैं। नागपंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचमी तिथि 20 अगस्त से शरू होकर 21 अगस्त की रात 9.54 मिनट तक रहेगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र रात में 3.47 मिनट तक एवं शुभ योग रात्रि 9.14 तक है। इस दिन तक्षक की पूजा की जाती है। इस साल नागपंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी। नागपंचमी की पूजा के लिए 21 अगस्त को पूरे दिन शुभ मुहूर्त है।