12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan Fashion : ट्रेंड में छाया Barbie Pink Color, कुर्ती-साड़ी, वेस्टर्न की डिमांड बढ़ी, आप भी करें ट्राई

Raksha Bandhan Fashion: रक्षाबंधन नजदीक हैं। बाजार में राखियां दिख रही हैं। घेवर तैयार होने लगे हैं, इसके साथ ही बुटीक और दुकानों पर भी महिलाओं और युवतियों की भीड़ जुटने लगी है। रक्षाबंधन पर बहनें जितनी गंभीरता से अपने भाइयों की कलाइंयों को सजाने के लिए राखी ढूंढ रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
ygfgvf.jpg

Raksha Bandhan Fashion

उतनी ही गंभीरता के साथ अपने लिए ड्रेसेस भी तलाशती हैं। इस साल डिजाइनर्स गर्ल्स की पसंद को देखते हुए स्पेशल डिजाइन तैयार कर रहे हैं। ड्रेस पैटर्न के साथ ही इस बार बार्बी कलर बेबी पिंक ट्रेंड में छाया हुआ है। हर लड़की इसी कलर पर भी फोकस कर रही है।

इंडियन के साथ स्टाइलिश

फैशन के साथ कपड़े पहनने के तौर-तरीके और पसंद भी बदल जाती है। गर्ल्स त्योहारों पर इंडियन वियर पसंद करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार धोती विद पेपलम, धोती विद अनीवन कुर्ती, धोती विद सी-कट, शरारा विद पेपलन, बेल बॉटम टॉप विद वेस्टर्न ट्विस्ट और बेल बॉटम टॉप विद फ्रंट स्लिट शॉर्ट कुर्ती जैसे कॉम्बीनेशन बनाए गए है। इंडियन नें कुर्ती, साड़ी भी धूम मचा रही है।

कई तरह के वर्क पर काम

गर्ल्स लाइट वेट कपड़े ज्यादा पसंद करती है। प्रायरिटी रहती है कि उनकी ड्रेस यूनिक हो और हैवी भी ना हो। ऐसे में डिजाइनर्स अलग-अलग तरह के वर्क पर काम करते है।

हर दिन बदलते फैशन में गर्ल्स यूनिक डिजाइन की डिमांड करतीं है। राखी पर ऐसी ड्रेस की डिमांड होती है, जो कम्फर्ट के साथ स्टाइलिश हों। ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए हमने डिजाइनर धोती के साथ अलग-अलग टॉप ट्राई किए हैं। कस्टमर्स के बजट का भी ध्यान रखा है, क्योंकि इस त्योहार पर लोग महंगे आउटफिट अवॉइड करते हैं, इसलिए हमने ट्रेडिंग कलेक्शन को बजट फ्रेंडली रखा है। - पूनम किशनानी, फैशन डिजाइनर