भोपाल

Raksha Bandhan: पैदल 400 KM चलकर CM को राखी बांधने पहुंची लाडली बहना,15 दिन में पूरा किया सफर

भोपाल। रक्षाबंधन का त्‍योहार भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। राखी भाई-बहन के प्‍यार और पवित्र रिश्‍ते का त्‍योहार मनाया जाता है। यही कारण है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधने के लिए लाड़ली बहना विमला 350 किमी पैदल चलकर बुधवार को भोपाल पहुंचीं। सीएम हाउस में विमला ने शिवराज को राखी बांधी।

less than 1 minute read
Aug 31, 2023
Raksha Bandhan

विमला छतरपुर से 15 दिन पहले पैदल चली थीं। साथ में पति हरि प्रजापति भी सीएम हाउस पहुंचे तो शिवराज ने उनका सम्मान किया। सीएम ने लाड़ली बहना को टीका कर राशि भेंट की। कहा कि प्रजापति दंपती के छतरपुर स्थित घर जरूर आएंगे।

दंपती ने बताया कि वे लाड़ली बहना योजना से प्रभावित होकर आभार व्यक्त करने पदयात्रा करते हुए आए हैं। रास्ते में किसान और अन्य लोग मिलते थे तो लाड़ली बहना योजना की तख्ती देखकर सहयोग भी करते थे। रात्रि विश्राम और भोजन के लिए कई लोगों ने सहयोग दिया।

पैदल तय किया 400 किमी का सफर

विमला प्रजापति के पति ने बताया कि उसकी पत्‍नी की जिद थी की इस बार वह रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधेगी। इसके लिए वह छतरपुर से भोपाल पैदल जाएगी। विमला के पति का कहना है कि वे दोनों 15 अगस्‍त को छतरपुर से निकले, और 30 अगस्‍त रक्षाबंधन के दिन सीएम शिवराज के निवास पर पहुंचे। विमला ने सीएम शिवराज को राखी बांधी। इसके बाद सीएम शिवराज ने भी विमला का टीका किया और उसे सुरक्षित घर भेजने और भोजन व्‍यवस्‍था कराई।

Published on:
31 Aug 2023 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर