
रामनवमी : भक्तों ने निकाली रामरथ यात्रा, 'भए प्रकट कृपाला' की स्तुति से गूंजा शहर
भोपाल. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शहरभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर के राम मंदिरों में अनेक कार्यक्रम किए जा रहे। महिलाओं ने मंदाकिनी शिरडीपुरम कोलार से साई बाबा की पालकी यात्रा निकली।
राम नवमी पर भजन राम मंदिर गुरुबख्श की तलैया पर भक्तों ने भगवान राम का जयघोष किया। उधर, शहर के अन्य मंदिरो में सुबह से भगवान श्रीराम का पंचामृत से अभिषेक कर, विशेष पूजा अर्चना की गयी। दोपहर 12 बजे से शहर रामलला के जयकारों और भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला के स्वरलहरियों से गूंज उठा।
भक्तों ने निकाली श्रीराम रथ यात्रा
शहर में कई जगहों पर रथ यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर छोला रोड़ से होगी और समापन गुरुबक्श की तलैया स्थित श्री राम मंदिर में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सिंह कुशवाहा ने बताया कि शोभायात्रा में 251 साधु संत यात्रा में शामिल हुए।
साथ ही राजधानी भोपाल में 101 भगवा ध्वज और भगवान श्री राम की 6 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रहा। यात्रा के समापन पर भगवान श्रीराम की महाआरती और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस बार हिन्दू मुस्लिम एकता मंच फूटा मकबरा द्वारा राम रथ यात्रा के स्वागत के साथ-साथ सभी साधू संतो को स्वल्पाहार कराया गया।
दोपहर 1 बजे तक खुला रहेगा बिड़ला मंदिर
रामनवमी पर बिड़ला मंदिर के पट सुबह से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। मंदिर के प्रबंधक केके पांडेय ने बताया कि सुबह मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और दोपहर 12 बजे जन्म आरती व प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 1 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। आम दिनों में मंदिर के पट सुबह 11:30 बजे तक ही खुले रहते हैं।
यहां चल रहा आयोजन
बांके बिहारी मंदिर तलैया : सुबह पंचामृत स्नान, दोपहर 12 बजे जन्म आरती
बिड़ला मंदिर: सुबह भगवान का अभिषेक, पूजा अर्चना, दोपहर 12 बजे जन्म आरती
गायत्री शक्तिपीठ : सुबह 9 बजे 51 कुंडीय यज्ञ, विभिन्न संस्कार, 12 बजे जन्मोत्सव
राममंदिर टीटी नगर: सुबह भगवान का अभिषेक, पूजा अर्चना, दोपहर में महाआरती, बधाई गीत
राम जानकी मंदिर कोटरा चित्रगुप्त नगर में सुबह 11 बजे हवन, 12 बजे महाआरती
Published on:
13 Apr 2019 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
