31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2024 पर एमपी को नई सौगात, देश भर मे 3 नई रामसर साइट में तवा जलाशय का नाम भी

Ramsar Sites: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इटारसी के तवा जलाशय सहित देश के तीन स्थलों को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया है

less than 1 minute read
Google source verification
Ramsar site in mp India

तवा जलाशय को रामसर साइट घोषित किया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इटारसी के तवा जलाशय सहित देश के तीन स्थलों को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया है। इसे मिलाकर अब प्रदेश में पांच रामसर साइट हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश के लिए एक और उपलब्धि बताया है।

अभी ये रामसर साइट


भोज वेटलैंड- बड़ा तालाब, भोपाल (2002)
यशवंत सागर- इंदौर (2022)
सांख्य सागर- शिवपुरी(2022)
सिरपुर वेटलैंड- इंदौर(2022)

देश में अब 85 रामसर स्थल

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इन तीन के बाद अब देश में 85 रामसर स्थल हो गए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के नंजरायन पक्षी अभयारण्य और काजुवेली पक्षी अभयारण्य को भी रामसर साइट का दर्जा मिला है। ये देश का 13,58,068 हेक्टेयर क्षेत्र कवर करते हैं।

ये भी पढ़ें: 9 साल की उम्र में पहला एल्बम, आशिकी 2 ने दिलाया ऊंचा मुकाम, सिंगर पलक मुच्छल के सुरों से सजेगी शाम