भोपाल। महिलाओं के लिए असुरक्षित हो चुकी मध्यप्रदेश की राजधानी को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है। लगातार रेप की बढ़ती घटनाओं के बीच अब ये काफी हद तक साफतौर पर सामने आना शुरू हो गया है, कि राजधानी के होटल भी अब महिलाओं के रहने के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
पिछले दिनों जहां राजधानी के एक बड़े होटल में एक महिला अधिकारी से रेप का मामला सामने आया था। वहीं एक बार फिर होटल में एक युवती के साथ नाबालिग द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस विभाग से लेकर जीआरपी तक सभी सकते में हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।