
... और SDM कार्यालय पहुंचे कुछ लोगों ने देखते ही देखते खोद दिया यहां का फर्श, जानिये क्यों?
अशोकनगर। कभी आपने सुना है कि अचानक कुछ लोग आएं और किसी अधिकारी के कार्यालय का फर्श खोंद दें। वहीं उनकी इस खुदाई से अधिकारी सहित कर्मचारी भी खुश रहें और कुछ न कहें। जी हां, ऐसा ही एक वाक्या अशोक नगर के SDM कार्यालय शुक्रवार को में हुआ, जहां अचानक तेजी से आए लोगों ने कार्यालय का बिना कुछ सुने फर्श खोद दिया।
वहीं उनके इस कार्य से यहां मौजूद कर्मचारियों या अधिकारियों को नाराजगी तो दूर खुशी का अहसास होता रहा। वहीं इसका किसी ने विरोध भी नहीं किया। कुल मिलाकर यहां जो भी उपस्थित था वो फर्श की खुदाई से खुश दिख रहा था। इसका कारण जब सामने आया तो वहां देरी से पहुंचे लोग भी चौंके बिना नहीं रह सके।
दरअसल इसके पीछे एक खास कारण था, जिसके बारे में जिसने भी सुना बस हैरान ही रह गया।
ये है मामला...
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम के समय एसडीएम कार्यालय में अचानक सांप घुस गया। जिसे लोगों ने देख लिया, इसके बाद तो अधिकारी-कर्मचारियों की भीड़ लग गई।
वहीं सांप को बाहर निकालने सपेरे बुलाए,तो उन्होंने चंद ही मिनटों में सांप को खोजने के चलते ऑफिस का फर्श तक खोद दिया, लेकिन ढाई घंटे की मशक्कत के बाद भी सांप नहीं मिला, इससे तलाशी का काम देर शाम तक जारी रहा।
प्रत्यशदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को शाम पांच बजे कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय में सांप को घुसते देखा। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई और एसडीएम नीलेश शर्मा, तहसीलदार इसरार खान और नायब तहसीलदर सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
कर्मचारियों ने फोन लगाकर सपेरों को बुलाया, इससे तीन सपेरे लाठियां लेकर मौके पर पहुंचे और गेट खुलवाकर सांप को ढूंढने का प्रयास किया। सपेरों के मुताबिक एसडीएम रीडर कार्यालय में बल्ब के ऊपर करीब छह फिट लंबा सांप बैठा दिखा, उजाले के लिए बल्ब जलाया तो सांप कागजों में घुस गया। इससे कागजों को हटाया गया और कंप्यूटर हटाए गए, वहीं पास में रखी अलमारी को भी खटखटाया और खोलकर देखा।
ऑफिस की दीवार में पोल दिखी तो सपेरों ने वहां पर फर्श की खुदाई करा दी, लेकिन शाम साढ़े सात बजे तक सांप नहीं मिल सका और तलाशी का कार्य जारी रहा।
अधिकारी-कर्मचारियों में डर, कैसे करेंगे कार्य...
कर्मचारी और सपेरों को दिखने के बाद सांप पकड़ में नहीं आया और बाहर भी नहीं निकला तो अधिकारी-कर्मचारियों में डर दिखा। उनका कहना है कि यदि सांप बाहर नहीं निकल सका तो ऑफिस में काम करते समय डर बना रहेगा, क्योंकि सपेरों ने छह फिट लंबा सांप होना बताया है।
Published on:
17 Aug 2018 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
