
भोपाल. भोपाल में साइकोलॉजी से पीएचडी कर रही छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के बॉयफ्रेंड ने पहले तो उसे शादी का झांसा दिया और फिर कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब जब छात्रा ने शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बनाया तो उसने साफ लफ्जों में ये कहते हुए शादी करने से मना कर दिया कि उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसके साथ प्यार का नाटक किया था। जिसके बाद अब छात्रा ने भोपाल के मिसरोद पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
समझ नहीं पाई बॉयफ्रेंड की साइकोलॉजी
28 साल की पीड़ित छात्रा स्नेहा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो साल पहले साल 2019 में उसकी पहचान विवेक दुबे से हुई थी। पहली ही मुलाकात में विवेक ने उससे प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रपोजल रखा था। इसके बाद दोनों में रिश्ता बन गया और जुलाई 2019 में विवेक उसे अपने मिसरौद स्थित घर ले गया। जहां उसने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार विवेक ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाता रहा।
शादी करने से किया इंकार
पीड़िता स्नेहा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि बीते दिनों जब उसने विवेक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो विवेक ने साफ लफ्जों में शादी करने से इंकार कर दिया। विवेक ने उससे कहा कि उसने फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए ही उसके साथ प्यार का नाटक किया था और वो घरवालों की मर्जी से ही शादी करेगा। इसके बाद स्नेहा पुलिस थाने पहुंची और आरोपी विवेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। स्नेहा का ये भी आरोप है कि कई बार विवेक ने उसे इमोशनली ब्लैकमेल कर पैसे भी लिए और उसके कई और लड़कियों से भी सिलेशन हैं।
देखें वीडियो- दूध पी रहे नंदी महाराज, भक्तों की जुटी भीड़
Published on:
05 Mar 2022 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
