scriptरिश्ते में आई दरार तो अफसर पति ने किया कुछ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे हैरान | Wife Filed FIR Against Husband Forest Department SDO | Patrika News

रिश्ते में आई दरार तो अफसर पति ने किया कुछ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे हैरान

locationइंदौरPublished: Mar 05, 2022 06:18:22 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

वन विभाग के SDO के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR…पुलिस को लेनी पड़ी गूगल की मदद…

indore.jpg

इंदौर. पति-पत्नी के बीच रिश्ते में आई दरार के बाद एक पति ने ऐसी हरकत की जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मामला काफी हाईप्रोफाइल है आरोपी पति वन विभाग में एसडीओ है पत्नी पीएससी की तैयारी कर रही है। दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों जब पत्नी की फेसबुक आईडी हैक हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तफ्तीश में पता चला है कि पति ने ही पत्नी की फेसबुक आईडी हैक की थी।


अफसर पति करना चाहता था
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छतरपुर में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश बिडारे के खिलाफ उनकी पत्नी ने केस दर्ज कराया है। करीब दो महीने पहले एसडीओ की पत्नी की फेसबुक आईडी हैक हो गई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी, मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गूगल की मदद से हैकर की जानकारी ली तो पता चला कि आईडी हैक करने में ओप्रकाश बिडारे का हाथ है। बताया जा रहा है कि एसडीओ और पत्नी के बीच विवाद चल रहा है और पत्नी को बदनाम करने के लिए अफसर पति ओमप्रकाश ने उसकी आईडी को हैक कराया था।

यह भी पढ़ें

रब ने बना दी जोड़ी : 82 साल का दूल्हा 42 साल की दुल्हन, जानिए पूरा मामला

indore_2.jpg

अफसर पति पर पत्नी ने दर्ज कराया है दहेज प्रताड़ना का केस
पीड़ित पत्नी का कहना है कि ओमप्रकाश से उसकी शादी मई 2019 में हुई थी। ओमप्रकाश ने मुंबई से एमटेक किया है और उसके परिवार को एमटेक की हुई ही बहू चाहिए थी। पारिवारिक बातचीत के बाद उनका रिश्ता तय हुआ था लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे। करीब डेढ़ साल पहले पति ओमप्रकाश के खिलाफ पीड़िता ने बड़वानी में दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था। बता दें कि पीड़िता ने भी एमटेक किया है और वर्तमान में वो पीएससी की तैयारी कर रही है। उसका ये भी आरोप है कि पति उसकी फेसबुक आईडी को हैक कर उसकी पर्सनल फोटोज को वायरल कर बदनाम करना चाहता था। पुलिस का कहना है कि अब एसडीओ को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।

देखें वीडियो- दूध पी रहे नंदी महाराज, भक्तों की जुटी भीड़

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x88kjh0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो