9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक महीने का राशन दिया और कार्ड में की दो माह की एंट्री, मंत्री ने रद्द कराया राशन दुकान का लायसेंस

अन्न उत्सव पर राशन दुकानों का निरीक्षण करने निकले थे मंत्री विश्वास सारंग

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Sep 07, 2021

sarang.jpeg

भोपाल.चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के वार्ड 69 अशोक विहार में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक युवती की शिकायत पर जिला खाद्य अधिकारी को दुकान का लायसेंस रद्द करने के निर्देश दिए।

अन्न उत्सव कार्यक्रम के चलते मंत्री सारंग अपने विधानसभा क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करने निकले थे। सारंग वार्ड 69 अशोक विहार स्थित इफऱा महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार पर पहुंचे तभी एक युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि उसे एक महीने का राशन दिया गया है लेकिन राशनकार्ड में दो माह की इंट्री की गई है। जब मंत्री सारंग ने सेल्समेन से इस सम्बन्ध में पूछा तो वह कोई जबाव नहीं दे पाया। मंत्री ने वहीं से भोपाल कलेक्टर और जिला खाद्य अधिकारी से मोबाईल पर बात की और दुकान का लायसेंस रद्द करने का निर्देश दिया। सारंग ने इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की कि जब अन्न उत्सव के तहत राशन वितरित किया जाना था तब इस दुकान पर नोडल अधिकारी मौजूद क्यों नहीं था। सारंग ने भोपाल के वार्ड 36 चाँदबड और वार्ड 37 के सेमरा में अन्नोत्सव कार्यक्रम में थैले में मुफ्त में राशन वितरित किया।
सारंग ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनांतर्गत मई से दीवाली तक प्रदान किये जाने वाले अनाज को पिछले माह की तरह आज भी अन्नोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्नोत्सव के माध्यम से किसी गरीब की थाली को खाली नहीं रहने दी जायेगी।

सारंग ने कहा कि बीपीएल कार्डधारियों के परिवार के सभी सदस्यों को पांच-पांच किलो गेंहूं या चावल प्रति माह दीवाली तक मुफ्त में दिया जायेगा। अन्नोत्सव में अनाज थैले में दिया जा रहा है। जितने वजन का राशन दिया जाएगा उस साइज का थैला भी होगा।