17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

53 साल बाद RBI चीफ को मिला बर्थ सर्टिफिकेट, साथ ले गए दिल्ली!

CM शिवराज सिंह के साथ राजन की होने वाली मीटिंग में उन्हें बर्थ सर्टिफिकेट दिया। यह सर्टिफिकेट उन्हें जन्म के 53 साल बाद मिला है। CM ने यह भेंट किया।

2 min read
Google source verification

image

Manish Geete

Apr 29, 2016

Raghuram Rajan

Raghuram Rajan

भोपाल। देश की अर्थ व्यवस्था संभालने वाले रघुराम राजन के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। भोपाल में 3 फरवरी 1963 को जन्मे राजन को आज खुद का बर्थ सर्टिफिकेट मिल गया। CM शिवराज सिंह ने सीएम हाउस में राजन से मुलाकात की। 53 साल बाद अपना सर्टिफिकेट पाकर राजन बेहद खुश नजर आए।

RBI गवर्नर दो दिन की यात्रा पर भोपाल में आए थे। गुरुवार शाम को वे मुंबई की जेट उड़ान से भोपाल पहुंचे थे। शुक्रवार को दोपहर में सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

तमिल ब्राह्मण हैं राजनः राजन का जन्म 3 फरवरी 1963 को भोपाल में ही एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था।


rbi governor raghuram rajan birth certificate


अब तक नहीं सुधरी हिन्दी
देश के खजाना संभालने वाले राजन के बारे में कहा जाता है कि वें 6वीं के बाद से ही हिन्दी में पढ़ाई करते रहे,लेकिन हिन्दी में अब तक कमजोर हैं।

सांची स्तूप का किया भ्रमण
रघुराम राजन ने शुक्रवार सुबह 9 बजे सांची स्तूप का भी भ्रमण किया। उसके बाद वे सलामत पुर भी गए, जहां लोगों से मिले।

रघुराम के लिए CM ने किया ट्वीट

ये भी पढ़ें

image