
Wooden flooring ruined due to lack of maintenance,Wooden flooring ruined due to lack of maintenance,Wooden flooring ruined due to lack of maintenance
बैतूल. नगरपालिका के बैंडमिंटन कोर्ट में 18.56 लाख रुपए की लागत से लगाया गया वुडन फ्लोरिंग देखरेख के अभाव में बर्बाद हो रहा हैं। वुडन जगह-जगह से उखड़ चुका हैं लेकिन इसकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में वुडन के खराब होने के कारण खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। हाल ही में शालेय स्तरीय बैंडमिंटन स्पर्धा के दौरान भी वुडन में खेलने के दौरान तीन-चार खिलाड़ी गिरने की वजह से घायल हो गए थे। बैंडमिंटन कोर्ट में खेलने आने वाले खिलाडिय़ों का कहना था कि जब नगरपालिका फीस ले रही हैं तो उसे वुडन के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी उसी की हैं। इसी तरह बैंडमिंटन कोर्ट की बिल्डिंग की हालत भी खस्ताहाल हो रही है।
सात साल पहले हुआ था लोकार्पण
बैंडमिंटन कोर्ट में खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए 18 अप्रेल 2015 को जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री सरताज सिंह, सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक हेमंत खंडेलवाल और नगरपालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य की मौजूदी में वुडन फ्लोरिंग का लोकार्पण किया गया था। बैंडमिंटन कोर्ट में खेल युवक कल्याण विभाग ने वुडन फ्लोरिंग का निर्माण कराया था। पांच साल तक कंपनी को वुडन का मेंटेनेंस की जिम्मेदारी थी लेकिन कंपनी ने वुडन लगाने के बाद कभी भी इसका मेंटेनेंस नहीं कराया।
वुडन की पट्टियां उखडऩे लगी
बैंडमिंटन कोर्ट में 18.56 लाख की लगात से बनाया गया वुडन फ्लोरिंग देखरेख और मेंटेनेंस के अभाव में उखडऩे लगा है। वुडन की फ्लोरिंग का रंग बदल चुका हैं। कबूतर वुडन में बीट करते हैं और जगह-जगह से वुडन की पट्टियां उखड़ चुकी हैं। जिसके कारण खिलाड़ी खेलते वक्त गिरने के कारण चोटिल हो रहे है। कुछ जगह पर तो वुडन काफी चिकना हो चुका हैं जिसके कारण फिसलने का डर बना रहता है। ऐसे में खिलाडिय़ों को वुडन में खेलने में काफी दिक्कतें आ रही है।
नपा की लाइटें खराब पड़ी, चंदा कर नई लगाई
बैंडमिंटन कोर्ट में रोशन के लिए नगपालिका ने एलईडी पैनल वाली लाइटें लगाई हैं, लेकिन यह भी कई महीनों से बंद पड़ी हैं जिन्हें सुधारा नहीं गया है। लाइटों के बंद होने की वजह से खिलाडिय़ों ने आसपास में चंदा कर नई ट्यूबलाइटें लगाई है। ताकि पर्याप्त रोशनी हो सके। खिलाडिय़ों का कहना था कि यदि नगरपालिका मेंटेनेंस पर ध्यान देती हैं तो आज लाखों रुपए का कीमती वुडन यू बर्बाद नहीं होता। कई जिलों में तो खिलाडिय़ों के लिए ऐसी सुविधा तक नहीं हैं लेकिन बैतूल में सुविधा मिलने के बाद भी इसी देखरेख नहीं की जा रही है।
तीन सौ रुपए महीना वसूल रहे फीस
नगरपालिका बैंडमिंटन कोर्ट में खेलने के लिए 300 रुपए प्रति माह शुल्क खिलाडिय़ों से वसूला जाता है। शुरूआत में रजिस्ट्रेशन शुल्क 460 रुपए लिया जाता है। वर्तमान में परीक्षाओं का दौर शुरू होने के कारण खिलाडिय़ों की संख्या घटकर 20 से 25 हो गई हैं लेकिन गर्मी के दिनों में बैंडमिंटन कोर्ट में 70 से 80 खिलाड़ी प्रतिदिन खेलने के लिए पहुंचते हैं।खिलाडिय़ों से फीस लेने के बाद भी नगरपालिका इसका मेंटेनेंस नहीं करा पा रही है। महिला खिलाडिय़ों के लिए कोर्ट में बाथरूम तक की सुविधा नहीं हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करन पड़ता है।
क्या कहते हैं खिलाड़ी
- पिछले छह महीने से बैंडमिंटन खेलने आ रहा हूं लेकिन वुडन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। पहले से वुडन और अधिक खराब हो चुका है। वुडन की पट्टियां निकल गई हैं जिसके कारण मेरा जूता तक फट चुका हैं।
- श्रेयांश जैन, खिलाड़ी।
- वुडन में खेलते हुए एक साल हो चुका हैं, लेकिन वुडन को सुधारा नहीं जा रहा है। कई जगहों पर पट्टी उखड़ चुकी हैं जिसके कारण पैर फंसने का डर बना रहता है। दो-तीन बार तो खेलते वक्त गिर चुके हैं। वुडन का मेंटेनेंस कराया जाना चाहिए।
- आरूष बंजारे, खिलाड़ी।
- वुडन की हालत काफी खराब हो चुकी हैं खेलते वक्त गिरने का डर बना रहता है। वुडन फ्लोरिंग को सुधारा जाना चाहिए ताकि खिलाड़ी आराम से खेल सके। बैंडमिंटन कोर्ट का मुख्य गेट भी जर्जर हो चुका हैं।जिसे सुधारा नहीं गया।
- आदित्य प्रताप सिंह, खिलाड़ी।
- वुडन की हालत काफी खराब है। कबूतर वुडन फ्लोरिंग में बीट कर देते हैं। जिसके कारण वुडन खराब हो रहा हैं। कोर्ट के चारों तरफ वुडन की पट्टी उखड़ रही हैं, खेलते वक्त घायल होने का डर बना रहता है।
- रिसीद राठौर, खिलाड़ी।
इनका कहना
- बैंडमिंटन कोर्ट में सुधार कार्य के लिए पीआईसी से प्रस्ताव पास हो चुका हैं। दो-तीन दिन में टेंडर लगाने की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - अक्षत बुंदेला, सीएमओ नगरपालिका बैतूल।
Published on:
23 Feb 2023 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
