3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में 200 बिल्लियों का असली कैटवॉक, लाखों की कीमत की सबसे खूबसूरत बिल्ली भी आएगी

इंटरनेशनल जज कैट शो में सुनाएंगे फैसला,    

less than 1 minute read
Google source verification
cat_india.png

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब असली कैटवॉक होगा. यहां कैट शो आयोजित किया जा रहा है जिसमें लाखों की कीमत की दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्लियां आएंगी. आयोजकों के अनुसार यहां 200 से ज्यादा बिल्लियों के आने का अनुमान है.

समय के साथ लोगों की सोच भी बदल रही है। डॉग लवर्स के साथ अब बिल्लियों को पालने वालों की संख्या शहर में तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है राजधानी में 18 दिसंबर को देश का सबसे बड़ा कैट शो होने जा रहा है। इसमें भोपाल के साथ ही मुंबई, कोल्हापुर, नासिक, इंदौर जैसे शहरों से 200 से अधिक कैट शामिल होंगी।

इस शो में पर्शियन, मेनकून, बंगाल और इंडीमाऊ जैसी 10 बीड्स की प्रजातियां भाग लेंगी। शो में इंटरनेशनल जजेस होंगे। इस शो में कुछ ऐसी कैट शामिल होने आई हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। जिसमें किसी का नेचर फ्रेंडली है तो किसी को सफाई पसंद है।

दुुनिया की 10 सबसे महंगी बिल्लियां
1. स्पायनक्स कैट- इस ब्रीड की बिल्ली हेयरलेस होती हैं। कीमत 300 से 3000 डॉलर।
2. बेंगाल कैट- शरीर में तेंदुए जैसी धारियां होती हैं। कीमत 400 से 2500 डॉलर।
3. ब्रिटिश शार्ट हेयर कैट- ब्रिटिश डोमेस्टिक कैट का पेडीग्रीड वर्जन। 500 से 1500 डॉलर।
4. रसियन ब्लू कैट- शरीर में सिल्वर और ब्लू कोट। कीमत 400 -3000 डॉलर।
5. परशियन कैट- सबसे खूबसूरत बिल्लियों में से एक। कीमत 500 से 5500 डॉलर।
6. एलेरका एच कैट- इससे एलर्जी होने का खतरा बहुत कम। 6,000 डॉलर तक।
7. सोवन्नाह कैट-हाईब्रिड कैट ब्रीड। पालतू बिल्ली की कीमत 1500- 22,000 डॉलर।
8. अशेरा कैट- हाईब्रिड कैट। कीमत 600 -10,000 डॉलर।
9. पेटरबॉल्ड कैट-रशियन एरियाज में पाई जाती हैं। नीली आंखे सबसे खास। कीमत 1200-5000 डॉलर।
10. स्कॉटिश फोल्ड कैट- बेहद खूबसूरत प्रजाति। कीमत 500- 3,000 डॉलर।

Story Loader