
रियल एस्टेट कारोबार में पिछले वर्ष के मुकाबले 20 से 24 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। पिछले वर्ष शहर में 730 लोकेशंस पर कलेटर गाइडलाइन से अधिक दरों पर रजिस्ट्री हुईं थीं वहीं इस बार ये आंकड़ा बढ़कर 860 लोकेशन तक पहुंच गया है। भोपाल इंदौर रोड नया जोन बनकर उभरा है, बैरागढ़ से आगे, रायसेन रोड पर अच्छी रजिस्ट्री हुईं हैं।
शहर में तैयार हुई नई कमर्शियल बेल्ट
न्यू मार्केट, बिट्टन बाजार, 10 नंबर, चौक बाजार व शहर के प्रमुख कमर्शियल बाजारों के अलावा नर्मदापुरम, कोलार रोड, बावडिय़ाकला, नीलबढ़, अयोध्या बायपास, रायसेन रोड, बैरसिया की तरफ जाने वाली भोपाल रोड पर नया आवासीय व कमर्शियल बाजार तैयार हुआ है। यहां दोनों प्रकार की प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्रत बढ़ी है, जमीनों के रेट बढ़ गए हैं। नर्मदापुरम रोड पर आइएसबीटी बस स्टैंड बन रहा है, इसके आस-पास नया कमर्शियल जोन बना है।
नई सर्विस रोड ने खोलीं राहे
रजिस्ट्री बढऩे के पीछे सबसे बड़ा कारण नई सर्विस रोड और प्रोजेक्ट हैं। शहर में 250 किमी तो सटे हुए क्षेत्रों में 100 किमी से ज्यादा नई सर्विस रोड बनने से तीन हजार से ज्यादा नई प्रॉपर्टी, ह्रश्वलॉट, आवासीय प्रोजेक्ट को रास्ते खुले हैं। बैरागढ़ में बन रहे एलिवेटिड कॉरीडोर से यहां आस-पास रजिस्ट्री की संख्रया बढ़ी है। ऐसे में रजिस्ट्री का आंकड़ा बढ़ा है।
प्रॉपर्टी की तरफ लोगों का रूझान बढ़ा है। सरकार गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, तेलंगाना की तर्ज पर एफएआर तय करे।
-नितिन अग्रवाल, अध्यक्ष, क्रेडाई भोपाल
लोकसभा चुनाव का दिखेगा असर
मार्च के पहले सप्ताह में आचार संहिता लग सकती है। इसका असर नई कलेक्टर गाइडलाइन पर पड़ेगा, पंजीयन विभाग के अफसरों की मानें तो आचार संहिता हटने के बाद नई कलेक्टर गाइडलाइन संपदा टू के गूगल एप पर आएगी। इसमें किसी भी लोकेशन पर खड़े होकर जमीनों की दरें पता की जा सकेंगी।
37 नए प्रोजेक्ट रेरा में दर्ज
शहर में जाटखेड़ी, दीपड़ी, कोलार रोड, सिस लेन, कटारा, बावडिय़ाकला, करोद, लांबाखेड़ा, भौरी सहित कई अन्य स्थानों पर नए प्रोजेट तेजी से शुरू हुए हैं। पिछले कुछ माह में 37 नए प्रोजेट रेरा में ही दर्ज हुए हैं। इसके अलावा काफी प्रोजेट जो खेतों की जमीनों पर बनाए गए हैं, उनमें रजिस्ट्री हो रही है।
राजधानी के प्रॉपर्टी कारोबार में मांग बढ़ी है। शहर में प्रॉपर्टी सेक्टर में ग्रोथ की आगे भी संभावना है।
-वरुण मलिक, डायरेक्टर सीआई बिल्डर्स
रियल एस्टेट कारोबार ऐसे बढ़ रहा
2018-19 661.44 करोड़ 2019-20 688.80 करोड़ 2020-21 806.24 करोड़ 2021-22 960.24 करोड़ 2022-23 1158.49 करोड़ 2023-24 900 करोड़ से ज्यादा, 15 जनवरी 2024 तक
Updated on:
25 Jan 2024 12:05 pm
Published on:
25 Jan 2024 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
