17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैकुंठ चतुर्दशी पर एक दीपक राम मंदिर के नाम जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ

जागृत हिंदू मंच के तहत शीतलदास की बगिया में भव्य आयोजन...

2 min read
Google source verification
photo_2023-11-27_14-50-59.jpg

भोपाल की शीतलदास की बगिया में एक दीपक प्रभु श्रीराम के नाम जलाकर हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। बैकुंठ चतुर्दशी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जागृत हिंदू मंच द्वारा यह भव्य आयोजन किया गया। जागृति हिंदू मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों के साथ शहर के गणमान्य नागरिग, धर्मप्रेमी बंधुओं और बड़ी संख्या में समाज सेवी लोगों ने एक दीपक भगवान श्री राम के नाम जलाकर बड़े तालाब में दीपदान कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

राम मंदिर की भव्य रंगोली बनाई
एक दीपक प्रभु श्रीराम के नाम कार्यक्रम के दौरान मंदिर में अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की रंगोली भी बनाई गई। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे जिन्होंने राम मंदिर निर्माण की खुशियां मनाईं और बड़े तालाब में दीपदान भी किया। जिसके बाद हनुमान चालीसा के पाठ किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा और जय श्रीराम जय हनुमान के उद्घोष गूंजते रहे।

यह भी पढ़ें- यंगस्टर्स का कमाल, कबाड़ से बना दिया हूबहू अयोध्या का 'राम मंदिर'

राम मंदिर निर्माण हिंदुओं के लिए गर्व की बात- केसवानी
कार्यक्रम में मौजूद जागृत हिंदू मंच के संरक्षक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने बताया कि हजारों सनातनियों के बलिदान और 500 वर्षों के संघर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में मंदिर निर्माण हिंदू समाज के लिए बड़े गर्व की बात है। बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होना है जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- 600 साल पुराने इस बालाजी मंदिर में भगवान के चरण छूने आती है सूरज की पहली किरण, यहां 27 से शुरू होगा मेला, जलेगा टीपूर