2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्लॉट की टाइमिंग घटी, अब छह मिनट में हो रही रजिस्ट्री.. देखें पूरी खबर!

स्लॉट की संख्या हो गई डबल, हो रही लोगों के समय की बचत

2 min read
Google source verification
registry office

भोपाल। पंजीयन विभाग ने स्लॉट की टाइमिंग 15 मिनट से घटाकर छह मिनट कर दी है। इससे स्लॉट की संख्या डबल हो गई है। वहीं पंजीयन कार्यालयों में आ रहे लोगों के समय की बचत हो रही है। सर्विस प्रोवाइडर रजिस्ट्री कराने के लिए स्लॉट की बुकिंग करते हैं तो उन्हें छह मिनट का समय रजिस्ट्री कराने के लिए मिलता है। पंजीयन विभाग का भी मानना है कि छह मिनट में रजिस्ट्री आसानी से हो जाती है। इससे लोगों को रजिस्ट्री कार्यालय में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता।

स्लॉट का समय घटाने के लिए सम्पदा के सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव किया गया है। स्लॉट की छह मिनट की टाइमिंग मार्च माह से ही कार्यालयों में लागू हो चुकी है। सर्विस प्रोवाइडर के यहां से पूरी तैयारी करके आने के बाद आईएसबीटी और परी बाजार कार्यालयों में रजिस्ट्री कराने के लिए दोनों पार्टी को उपस्थित रहना पड़ता है। उनके थंब इंप्रेशन लिए जाते हैं और मौके पर ही फोटो खींचे जाते हैं। ये काम पांच मिनट में पूरा हो जाता है। इस आधार पर स्लॉट का टाइम 15 मिनट से घटाकर छह मिनट कर दिया है।

अब 780 तक स्लॉट, बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती

पहले 390 स्लॉट ही रहते थे, अगर इससे ज्यादा रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुक होते हैं तो स्लॉट संख्या बढ़ानी पड़ती थी। मगर अब ऐसा नहीं है स्लॉट 780 हो गए हैं। इसका फायदा ये है कि रजिस्ट्री कराने वालों को लौटना नहीं पड़ता। स्लॉट बुकिंग का समय भी 10.30 से शाम 4.30 कर दिया है।

हुजूर तहसीलदार ने हटवाया कब्जा... हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बना लिया था मकान

बैरागढ़ चीचली स्थित हाउसिंग बोर्ड के साढ़े तीन एकड़ के प्रोजेक्ट में दो महिलाओं ने जमीन के बीचोंबीच अतिक्रमण कर पक्के मकान बना लिए थे। कब्जा ऐसी जगह किया था, जहां से सड़क भी नहीं निकल पा रही थी। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी कई बार उनसे चर्चा कर चुके थे, लेकिन दोनों महिलाएं वहां से हट नहीं रही थीं।

गुरुवार को तहसीलदार हुजूर विनोद सोनकिया महिला पुलिस को साथ लेकर गए और कब्जा हटवा दिया। महिलाओं ने जेसीबी रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन उनकी एक नहीं चली। शाम तक जमीन अतिक्रमण से मुक्त हो गई। दोनों महिलाओं की वहीं पास में 10-10 एकड़ जमीन भी है। उनके खेत में शेड डलवाकर सामान वहां शिफ्ट करा दिया है। वहीं निशातपुरा स्थित रेशम केंद्र की जगह पर गन्ने का रस बेचने वालों ने छह अस्थाई दुकानें खोल ली थीं।

गोविंदपुरा वृत्त के नायब तहसीलदार सुरेश सिंह ने अमले के साथ मौके पर जाकर सभी छह दुकानों को हटवा दिया है। अभी दुकानदारों का सामान जब्त नहीं किया है सिर्फ चेतावनी दी है। अगर फिर से दुकानें लगीं तो इस बार सामान भी जब्त किया जाएगा।

Story Loader