5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहत की खबरः सस्ते में घर- जमीन खरीदने के लिये एक महीने का समय मिला

- नई कलेक्टर गाइडलाइन एक माह बाद होगी लागू- बजट के अनुसार खरीद सकेंगे घर-जमीन- तीन दिन में हुई 274 रजिस्ट्री, शनिवार को 130

2 min read
Google source verification
dream home

भोपाल. अगर आप सस्ते में घर- जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिये हैं जी हां मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जमीन के बढ़े हुए दाम को लेकर आई कलेक्टर गाइड लाइन को एक माह बाद लागू करने का आदेश दिया है। यानि कि साल 2021-22 की नई कलेक्टर गाइडलाइन अब एक माह बाद लागू होगी।

सरकार के आदेश के बाद अब लोगों को अच्छे सौदे करने के लिए और समय मिल गया। लोगों की मांग है कि सरकार इस बार जमीनों के रेट न बढ़ाए, नहीं तो आम आदमी को घर खरीदने से पहले सोचना होगा। अयोध्या नगर निवासी रामचंद्र बताते हैं कि उन्हें बेटे के लिए पास में ही एक दुकान खरीदनी थी। समाचार पत्रों में रेट बढऩे की जानकारी मिली तो आनन-फानन में दुकान का सौदा करने में जुट गए। एक माह ही राहत मिलते ही उन्हें और मौका मिल गया है। वे अपनी बजट के अनुसार दुकान की तलाश कर रहे हैं।

बता दें कि 2020 में कोरोना काल के दौरान दो फीसदी छूट मिलने से दिसंबर तक 15 हजार रजिस्ट्री हुईं। एक जनवरी से छूट खत्म होने के बाद रजिस्ट्री के आंकड़ों में कमी आई है। इधर, रेट बढऩे की खबर से एक बार फिर रजिस्ट्री का आंकड़ा बढ़ा है। एक माह की मोहलत
मिलने से लोगों को राहत मिली है। ऐसे में लोग जल्दबाजी में नहीं, समय लेकर अच्छे सौदे कर रहे हैं। पिछले तीन दिन में मात्र 274 रजिस्ट्री हुईं।

इस तरह घटी बढ़ी-रजिस्ट्री संख्या





























माहसंख्या
नवंबर 20206889
दिसंबर 20209842
जनवरी 20217161
फरवरी 20217137
मार्च 20214624

इस बार 3209 स्थानों पर दाम बढ़ाना प्रस्तावित है, पंजीयन अफसरों ने कलेक्टर गाइडलाइन से बढ़ी दरों पर हुईं रजिस्ट्री को आधार बनाकर 3209 स्थानों पर दाम बढ़ाना प्रस्तावित कर दिया है। ये वर्ष 2012-13 के बाद की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।