15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु चरणों में नवाया शीश, दीक्षा, पादुका पूजन के साथ गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

- गुरु पूर्णिमा पर शहर में जगह-जगह हुआ गुरुपूजन, दीक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का संकल्प और पौधों का वितरण - गुरु की वाणी का ऑनलाइन प्रसारण भी- शहर में 100 से अधिक स्थानों पर हुआ गुरुपूजन

2 min read
Google source verification
गुरु आश्रमों में गूंजे जयकारे, चरण पखार की स्तुति

गुरु आश्रमों में गूंजे जयकारे, चरण पखार की स्तुति


भोपाल. राजधानी में सोमवार को गुरुपूर्णिमा पर सुबह से ही गुरु शिष्य परम्परा की झलक दिखाई दी। शहर में सौ से अधिक स्थानों पर गुरु पूजा के आयोजन किए गए। इस दौरान शिष्यों ने गुरुजनों के चरण पखारे, पादुका पूजन किया, आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गुरुओं ने शिष्यों को आशीर्वचन दिए। अनेक स्थानों पर गुरु दीक्षा का आयोजन भी हुआ इस दौरान कई नए शिष्यों को गुरु मंत्र देकर दीक्षा दी गई, शिष्यों ने भी गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुरुजनों के संदेश का ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया।

सुबह से ही नजर आया उत्साह
शहर के गुरुकुल, आश्रमों में गुरु वंदना की गई और शिष्यों द्वारा सामूहिक रूप से पादुका पूजन किया। शहर में कई आध्यात्मिक गुरुओं के शिष्यों द्वारा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पादुका पूजन, भजन, महाआरती, प्रसाद वितरण सहित अनेक आयोजन हुए।

गुफा मंदिर में एक हजार से अधिक लोगों ने ली दीक्षा

लालघाटी िस्थत गुफा मंदिर में सुबह से रात्रि तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यहां सुबह विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान सुबह पूर्व महंतों के चित्र की पूजा की, इसी प्रकार वर्तमान महंत रामप्रवेशदास महाराज की भी शिष्यों ने पूजा की। मंदिर के लेखराज शर्मा ने बताया कि इस मौके पर विद्यालय के 121 विद्यार्थियों ने गुरु दीक्षा ली, साथ ही सुबह से रात्रि तक अनेक नए लोगों ने भी दीक्षा ली। इस दौरान एक हजार से अधिक नए शिष्यों द्वारा दीक्षा ली गई।


दीक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 800 पौधे वितरण
एमपी नगर गायत्री शक्तिपीठ में गुरुपूजा महोत्सव, गायत्री महायज्ञ के साथ दीक्षा संस्कार हुए। इस मौके पर 200 लोगों ने गुरु दीक्षा ली। गायत्री शक्तिपीठ के रमेश नागर ने बताया कि इस मौके पर अनेक लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए। साथ ही विभिन्न प्रजातियों के 800 पौधे वितरित किए।

समन्वय भवन में गुरु पूजा महोत्सव

आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मालवीय नगर िस्थत समन्वय भवन में सेवा, सत्संग, साधना के साथ गुरु पूजा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सुबह महासुदर्शन क्रिया, गुरु पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सौ से अधिक पौधों का वितरण किया गया। इसी प्रकार शाम को यहां सत्संग और भजन का आयोजन हुआ।
यहां भी हुए आयोजन

शहर में गुरु पूजा के आयोजन जगह-जगह किए गए। इस दौरान बांके बिहारी मार्कंडेय मंदिर चौबदारपुरा तलैया, स्वामी शरणानंद आश्रम पुल बोगदा, करुणाधाम आश्रम नेहरू नगर, मां आशापुरा दरबार कोहेफिजा, मां चामुंडा दरबार शाहजहांनाबाद, मरघटिया महावीर मंदिर शाहजहांनाबाद उदासीन आश्रम, योग अनुसंधान परिषद डॉ गांगुली योग कोटरा सुल्तानाबाद सहित अन्य स्थानों पर भी गुरु पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।