15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेस्टोरेंट संचालक ने जहर खाकर की खुदकुशी

पति-पत्नी के बीच पेतृक संपत्ति को लेकर चल रही थी अनबन, माता-पिता ने पत्नी पर लगाया जहर देने का आरोप  

2 min read
Google source verification

भोपाल। एक व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक ने जहर गटक लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद व्यापारी के माता-पिता ने उनकी पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी लगाए है कि पत्नी बीमार होने पर इलाज असल बीमारी की जगह मनोचिकित्सक का करवाती थीं। इसके कुछ प्रमाण पुलिस को दिए हैं। इसके पीछे की वजह पेतृक संपत्ति को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। हालांकि, मृतक व्यापारी के मरणासन्न कथन नहीं हो सके थे। पुलिस ने माता-पिता के आरोपों को जांच में शामिल कर लिया है। यह घटना एमपी नगर थाना क्षेत्र की है।

टीआई उपेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि 48 वर्षीय ऋषि शर्मा एमपी नगर जोन-2 स्थित प्लॉट नंबर 26 में रहते थे। मूलत: बुधनी के रहने वाले थे। वह व्यापारी थे और उनका एमपी नगर में ही घर के नीचे एक रेस्टोरेंट था। बुधवार शाम उन्होंने जहर खा लिया, उन्हें उपचार के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गुरूवार दोपहर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दादाजी कर गए थे मृतक के बच्चों के नाम संपत्ति

टीआई भाटी ने बताया कि मृतक के माता-पिता ने आरोप लगाए हैं कि उनकी पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर अनबन चल रही थी। कुछ संपत्ति भोपाल और कुछ बुधनी में है। मृतक के दादाजी ने संपत्ति मृतक के बच्चों के नाम कर दी थी, जिसमें संरक्षक मृतक और उनकी पत्नी को बनाया था। पत्नी इस संपत्ति को हड़पना चाहती हैं, इसके चलते वह मृतक को मानसिक रोगी घोषित कर उनका मनोचिकित्सक के यहां उपचार करवा रही थी। जहर खाने के बाद दोयम दर्जे का इलाज करवाया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। माता-पिता ने पत्नी पर जहर देने का भी आरोप लगाया है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने इन आरोपों को जांच में शामिल कर तफ्तीश शुरू कर दी है।8