
बीस साल से नहीं बनी सडक़, सब्जी मंडी मुश्किल से पहुंचते ग्राहक
कुछ इसी तरह की स्थिति सात एकड़ में बनी शहर की पुरानी नवबहार सब्जी मंडी की है। यहां पिछले बीस सालों से हमीदिया रोड से जुड़ी मंडी की मुख्य सडक़ नहीं बनी है, जबकि अंदर की मूलभूत सुविधा के लिए दुकानदार से लेकर ग्राहक तक परेशान हो रहे है। न तो मंडी के 50 साल पुराना भवन ठेका होने के बाद भी नहीं टूटकर बन रहा है और न ही मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी तरह सुधर रही है।
मामला यह
करीब सात एकड़ में फैला मंडी क्षेत्र दो विधानसभा उत्तर व मध्य में बंटा हुआ है। इतना ही नहीं इसमें तीन वार्ड-18,19 और 20 लगते है। मंडी की जमीन को लेकर भी नगर निगम और वक्फ बोर्ड में मालिकाना हक का मामला उलझा होने से नगर निगम के साथ ही वक्फ वोर्ड की कमेटी भी वसूली कर रही है। दो साल पहले मध्य विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सडक़ का भाग तो विकसित हो गया था,लेकिन उत्तर विधानसभा में आने वाले सडक़ बीस साल से सीवेज लाइन डलने के बाद जर्जर हालात में पड़ी है। वारिश होने पर यहां किचड़ जमा हो जाती है। जिसके चलते ग्राहकों को किनारे लगी दुकानों तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि आपसी बंटवारे में मंडी के विकास को ग्रहण लगा हुआ है।
-बारिश होने पर अधिक दिक्कतें
डब्ल्यूवीएम सडक़ में गड्ढे होने से उसमें धूल व कचरा जमा रहता है। जिसके चलते थोड़ी सी भी बारिश होती है तो यहां कीचड़ हो जाती है। जिसमें गाडिय़ा स्लीप होने के साथ ही गाड़ी गिरती भी है। कीचड़ होने के कारण लोगों का यहां से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। रात में गिरने वाली औंस और बूंदा-बांदी में ही यह सडक़ सर्दी में भी चलने लायक नहीं बची है।
-मंडी में दो विधानसभा और तीन वार्ड लगते हैं। इसके अलावा नगर निगम और वक्फ बोर्ड की दावेदारी को लेकर चल रहे विवाद का खामीयाजा आम लोगों का भुगतना पढ़ रहा है। दोनों विधानसभा कांग्रेस की होने कारण भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है।
-नरेंद्र साहू, रहवासी, मंगलवारा
-ये सहीं है कि मंडी क्षेत्र में तीन वार्ड और दो विधानसभा लगती है। वैसे कुछ समय पहले ही मध्य क्षेत्र की सडक़ का विकास हुआ है। बस स्टैंड से मंडी आने वाली सडक़ का विकास लम्बे समय से नहीं हुआ है। वह सडक़ उत्तर विधानसभा में आती है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द समाधान हो।
-परितोष रंजन परसई, जोनल अधिकारी
Published on:
07 Dec 2023 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
