3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona : रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले बेसहारा लोगों को RPF के जवानों ने वितरित किए फूड पैकेट्स

भोपाल डिवीजन के आरपीएफ कमांडेंट बी. रामा कृष्णा ने की पहल पर सभी आरपीएफ पोस्ट द्वारा चलाया गया अभियान, अभी तक वितरित कर चुके हैं 1641 फूड पैकेट्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Vikas Verma

•

Updated: 1 Apr 2020, 4:24 PM IST

RPF jawans distributed food packets to the destitute

RPF jawans distributed food packets to the destitute

भोपाल। कोरोना संक्रमण के चलते देश भर में हुए लॉकडाउन के बीच हर कोई जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में विषम परिस्थितियों में काम रहे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी कहां पीछे रहने वालों में से हैं। आरपीएफ के सीनियर डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर भोपाल के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों ने मंडल के भोपाल,हबीबगंज, संत हिरदाराम नगर, इटारसी, बीना, गुना, शिवपुरी रेलवे स्टेशनों के आसपास मौजूद गरीब, बेसहारा व जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट्स बांटे गए। भोपाल डिवीजन के आरपीएफ कमांडेंट बी. रामा कृष्णा ने बताया कि हमने 26 मार्च से यह अभियान शुरू किया है। सभी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी को भोजन पैकेट्स बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 31 मार्च तक मंडल के नौ स्टेशनों पर 1641 पैकेट्स वितरित किए गए हैं। आरपीएफ की ओर से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक दिन के वेतन के अलावा आईआरटीएस एसोसिएशन ने पीएम फंड में दिए 5 लाख

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडॉउन घोषित है। इस प्राकृतिक आपदा काल में देश की आर्थिक स्थित मजबूत बनाये रखने के लिए आईआरटीएस ( भारतीय रेल यातायात सेवा) एसोसिएशन ने अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में एक दिन के वेतन के अलावा भी 5 लाख रुपए जमा करने की पेशकश की है। जिसकी प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर सराहना भी की है। आईआरटीएस सिविल सेवा है, जो देश की प्रमुख सेवा में से एक है। इन पर यात्री यातायात एवं सामान का परिवहन के साथ-साथ रेलवे की आय अर्जित करने का उत्तरदायित्व रहता है।