
भोपाल। अपने बयानों को लेकर आलोचना में घिरी भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव की रणनीतिक कमान अब सीधे संघ के हाथों में दिख रही है। साध्वी के मार्गदर्शक समझे जाने वाले संघ के वरिष्ठ नेता और भारत रक्षा मंच के संयोजक सूर्यकांत केलकर ने भोपाल में डेरा डाल दिया है।
इधर, शुक्रवार को संघ ने साध्वी को तलब कर उन्हें सियासी रणनीति की घुट्टी भी पिलाई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर साध्वी के दिेए गए विवादित बयान के बाद संघ ने साध्वी को तलब किया था। इससे पहले भी साध्वी साध्वी प्रज्ञा ने शहीद हेमंत करकरे और अयोध्या मामले पर विवादित टिप्पणी कतर चुकीं हैं। हालांकि साध्वी ने 'आतंकी' वाले बयान पर कहा कि मैंने किसी को भी आतंकी नहीं कहा।
संघ ने दी नसीहत
शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते ने प्रज्ञा के साथ संघ के क्षेत्रीय मुख्यालय 'समिधा' में लगभग 45 मिनट मंत्रणा की। बताया जा रहा है कि विस्पुते ने साध्वी को बयानों में सावधानी बरतने की नसीहत दी।
चुनाव आयोग ने नहीं माना दोषी
दिग्विज को आतंकी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी नहीं माना है। दरअसल, चुनाव आयोग ने सीहोर कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें सीहोर प्रशासन ने साध्वी को क्लीनचिट दे दी है।
Updated on:
27 Apr 2019 11:19 am
Published on:
27 Apr 2019 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
