1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलसूत्र विज्ञापन पर बवाल, नरोत्तम बोले- विज्ञापन नहीं हटाया तो एफआईआर होगी

--------------------- सब्यसाची के मंगलसूत्र विज्ञापन पर देशभर में विरोध----------------------

2 min read
Google source verification
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan Jandarshan Yatra in Jhirnya

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान


भोपाल। देशभर में सब्यसाची के मंगलसूत्र विज्ञापन पर विवाद की चिंगारी अब मप्र में भी भडक़ उठी है। यह विज्ञापन पूरे देश में सोशल मीडिया पर विरोध के कारण ट्रोल हो रहा है। इस पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इसे हटाने के लिए कहा है। गृह मंत्री ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि 24 घंटे में यह विज्ञापन नहीं हटाया गया, तो संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी। नरोत्तम ने कहा कि मैने डिजाईनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र का विज्ञापन देखा, जो बेहद आपत्तिजनक है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व धार्मिक दृष्टि से मंगलसूत्र का ही है। हम मानते है कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा माँ पार्वती है और काले हिस्सा भगवान शिव और शिव की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। माँ पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता ह।ै मुझे इस बात को लेकर बेहद आपत्ति है कि तमाम चेतावनी के बाद भी हिंदू धर्म व उसके प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ की सुनियोजित प्रक्रिया जारी है। इसलिए इस विज्ञापन को हटाकर माफी नहीं मांगी गई तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
विवादित विज्ञापनों की लंबी है फेहरिस्त- विवादित विज्ञापनों की सूची लंबी है। अनेक विज्ञापनों से धार्मिक भावनाएं आहत होने पर बवाल मचा। बाद में विज्ञापन हटा लिए गए। जानिए, चुनिंदा प्रकरण...

1. डाबर के विवादित विज्ञापन को भी देशभर में विरोध और नरोत्तम की आपत्ति के बाद हटा लिया गया था। डाबर के फेम क्रीम ब्लीच के इस विज्ञापन में दो समलैंगिक महिलाओं को करवाचौथ मनाते दिखाया गया था।
--------------
2. तनिष्क कंपनी के ज्वेलरी के विज्ञापनों में हिन्दू बहू को मुस्लिम घर में दिखाया था। इसमें गोदभराई की रस्मों को दिखाया था। इस विज्ञापन पर भी खूब बवाल मचा था। बाद में कंपनी ने माफी मांगकर इसे हटा दिया था।
--------------
3. सर्फ एक्सेल के एक विज्ञापन में होली के त्यौहार पर हिन्दु बच्ची को मुस्लिम बच्चे को मस्जिद पहुंचाते बताया था। बच्ची इसमें सभी का रंग पहले खत्म करा देती है फिर मुस्लिम बच्चे को ले जाती है। दाग अच्छे हैं टैग लाइन के इस विज्ञापन को लवजिहाद को बढ़ावा देने वाला माना गया और इस पर भी खूब बवाल हुआ था। बाद में कंपनी को विज्ञापन वापस लेना पड़ा।
--------------
4. 2017 में नवरात्रि के समय कंडोम के विज्ञापन पर बवाल मचा था। तब मेनफोर्स कंडोम के विज्ञापन को इस नवरात्रि खेलो, मगर प्यार से स्लोगन के साथ दिखाया गया था। इस पर खूब बवाल मचा, तो बाद में विज्ञापन हटाना पड़ा था।
----------------------------

Story Loader