
भोपाल/ केन्दर सरकार के आदेश के बाद वैसे तो देशभर में अनलॉक का फैसला कर दिया गया है। जिसके तहत लॉकडाउन से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए कुछ दिशा निर्देश दिये गए हैं। हालांकि, जिन इलाकों में संक्रमण का फैलाव अधिक है, वहां दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।राजधानी भोपाल की बात करें तो, यहां संक्रमण को लेकर लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। जिसके कारण यहां नियम तोड़ने वालों पर पुलिस भी सख्ती बरत रही है। बीते चौबीस घंटों में भोपाल में 37 लोगों पर एफआईआर की गई है। सबसे अधिक कमला नगर पुलिस थाने में 10 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।
पढ़ें ये खास खबर- बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें नज़रअंदाज़, हो सकता है ब्रेन कैंसर!
बीते 24 घंटों में ही शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में प्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। यहां आज संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए। ऐसे में लोगों की अनदेखी लोगों के साथ साथ प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसी के चलते अब भोपाल पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने लगी है। इसी के चलते शहरभर में 150 से अधिक स्पॉटों पर चेकिंग पाइंट बनाए गए हैं। इसमें थाना पुलिस के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारी लगे हैं। सोमवार से मॉल और बाजारों के खुलने के बाद सड़कों पर अधिक भीड़ नज़र आने लगी है।ऐसे में नियम तोड़ने वाले भी किसी तरह की समझाइश से बाज़ नहीं आ रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतना शुरु कर दी है।
इन थानों में हुई एफआईआर
कमला नगर पुलिस थाना (10), ऐशबाग (6), कोलार (1), हबीबगंज (2), टीटी नगर (2), गोविंदपुरा (2), अयोध्या नगर (1), अवधपुरी (2), अशोका गार्डन (3), मिसरोद (1), हनुमानगंज (2) और निशातपुरा (1)।
ये नियम नहीं मानें तो होगी कार्रवाई
-गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन नहीं करने वालों पर।
Updated on:
9 Jun 2020, 11:41 PM IST
Published on:
9 Jun 2020, 11:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.