8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FACEBOOK ने इस आदमी को कर दिया पागल,  कलेक्टर से बोला- मुझे बचा लो साहब

सोशल साइट पर जिंदगी खराब करने का आरोप लगाते हुए साइट के सीईओ को तलाशकर सजा देने की मांग

less than 1 minute read
Google source verification

image

Juhi Mishra

Jan 18, 2017

bhopal

bhopal

भोपाल.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टोरेट में मंगलवार हो हुई जनसुनवाई में अधिकारी उस समय दुविधा में फंस गए जब एक युवक ने 2013 से सोशल साइट पर जिंदगी खराब करने का आरोप लगाते हुए साइट के सीईओ को तलाशकर सजा देने की मांग कर डाली। पीरेगेट स्थित कुम्हारपुरा निवासी दीपक साहू ने बताया कि वर्ष 2013 में जब से उन्होंने सोशल साइट चलाना चालू किया है, तब से उन पर साइट के माध्यम से झाडफ़ूंक कर दी है। नौकरी नहीं कर पा रहा हूं। किसी भी दुकान पर काम करने जाता हूं तो मुझे एक दो दिन रखा जाता है और उसके बाद हटा दिया जाता है।




दीपक ने सोशल साइट के सीईओ को ढूंढकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत सुनने के बाद डिप्टी कलेक्टर मुकुल गुप्ता ने पहले तो उसे समझाया कि वह सोशल साइट चलाना बंद कर दे। जब युवक नहीं माना तो डिप्टी कलेक्टर ने आवेदन लेकर उसे खारिज कर दिया, क्योंकि ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत का निराकरण संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें

image