14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमा भारती से लिपट फूट-फूट कर रोईं साध्वी, घर आईं प्रज्ञा को खिलाई खीर

उमा भारती से लिपट फूट-फूट कर रोईं साध्वी, घर आईं प्रज्ञा को खिलाई खीर

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 29, 2019

sadhvi pragya

भोपाल. केंद्रीय मंत्री उमा भारती से भोपाल में बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों बीच लंबी बातचीत भी हुई। इसके साथ ही घर आईं साध्वी प्रज्ञा को उमा भारती ने खीर खिलाईं और जीत का आशीर्वाद दिया। वहीं, उमा से मिलकर जब साध्वी घर से बाहर निकलने लगी तो गले लगकर प्रज्ञा रोने लगीं।

बातचीत के बाद जब प्रज्ञा उमा से मिलकर जाने लगीं तो वह कार में बैठ उनसे गले लगकर रोने लगीं।साध्वी फूट-फूट कर रो रही थीं। इस दौरान उमा भारती भी भावुक हो गईं। घर आईं साध्वी को उमा ने तिलक लगाकर स्वागत किया और उमा भारती ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका मुंह मीठा किया और विजय का आशीर्वाद दिया।

नहीं है कोई मनमुटाव
उमा भारती से मुलाकात के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा- दीदी के आने से मेरा आत्म विश्वास बढ़ा है। दीदी मेरे लिए प्रचार भी करेंगी। उन्होंने कहा कि उमा भारती के बाद दिग्विजय सिंह को हराने का अवसर मुझे मिला है। उमा से मनमुटाव पर साध्वी प्रज्ञा ने सफाई देते हुए कहा कि संतों में कभी मनमुटाव नहीं हो सकता।

साध्वी के लिए करूंगी सभा
मुलाकात के बाद उमा भारती ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का चुनाव मैदान में उतरना गर्व की बात है। प्रताड़ना के कारण प्रज्ञा का पूरा शरीर टूटा हुआ है। साध्वी के प्रत्याशी बनने पर सबसे ज्यादा खुशी मुझे हुई प्रज्ञा बहुत अच्छे वोटों से यह चुनाव जीत गई हैं। मैंने पार्टी से कहा है कि मैं खुद से प्रज्ञा के समर्थन में भोपाल में सभा करना चाहूंगी। भारत में इनटॉलरेंस की सबसे बड़ी शिकार हैं प्रज्ञा ठाकुर लेकिन किसी ने उस वक्त अवार्ड वापस नहीं किए। इसलिए वह मुझसे भी ज्यादा बड़ी संत हैं।

वहीं, उमा ने कहा कि कन्हैया कुमार के द्वारा दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने पर उमा ने कहा कि कन्हैया कुमार के प्रचार करने से हमारा कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि कांग्रेस का ही नुकसान होगा। उमा भारती ने कहा कि पीएम मोदी को विपक्षियों ने रावण कहा। उमा भारती ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा से कोई मनमुटाव नहीं है।

दिग्विजय के खिलाफ प्रचार
भोपाल लोकसभा सीट से मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह 2003 के बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय के उम्मीदवार घोषित होते ही उमा भारती ने एलान किया था कि भाजपा भोपाल से जिसे भी टिकट देगी वो दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल में प्रचार करेंगी। वहीं, साध्वी के उम्मीदवार बनने पर उमा भारती ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की थी।