22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साध्वी प्रज्ञा ने साढ़े पैतालिस लाख के खर्च में जीत लिया था चुनाव

भिक्षाटन और समाज पर निर्भर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कुल 45 लाख 46 हजार914 रुपए खर्च किए थे। ऋण, उपहार या दान के रूप में मिली थी।

less than 1 minute read
Google source verification
sadhvi_pragya-three_four.jpg

भोपाल. भिक्षाटन और समाज पर निर्भर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने २०१९ का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कुल ४५ लाख ४६ हजार ९१४ रुपए खर्च किए थे। बड़ी बात यह है कि पूरे चुनाव प्रचार में उनकी अपनी राशि महज ११ हजार रुपए ही खर्च हुई थी। चुनाव लडऩे के लिए उन्हें भाजपा की तरफ से १० लाख रुपए मिले थे। २६ लाख ७९ हजार ५८४ रुपए की मदद साध्वी प्रज्ञा सिंह को विभिन्न संस्थाओं, व्यक्तियों और निकायों आदि से बतौर ऋण, उपहार या दान के रूप में मिली थी।

अपराध की सूचना के प्रकाशन पर व्यय
चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के ऊपर चल रहे आपराधिक मामलों के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी देने के लिए अखबारों में प्रकाशन की अनिवार्यता की है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में अपराधिक ब्योरा दिया था। इसकी सार्वजनिक सूचना के लिए उन्होंने कुल ७४ हजार ९५९ रुपए व्यय किए थे।
मीडिया में प्रचार में कम राशि खर्च
सोशल मीडिया, प्रिंट और इलैक्ट्रानिंक मीडिया में राजनीतिक प्रचार को सशक्त माध्यम माना जाता है लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने अपने चुनाव प्रचार के लिए छह लाख २९ हजार ८८३ रुपए खर्च किए थे। आश्चर्यजनक बात है कि हैंडबिल, पोस्टर, वीडियो-ऑडियो कैसेट और लाउडस्पीकर आदि पर एक रुपए का भी खर्च नहीं हुआ। जबकि चुनावों के दौरान कानफोड़ू शोर से मतदाता और आमजन परेशान होते हैं। स्टार प्रचारक की सार्वजनिक बैठक, रैली और जुलूस पर महज ५२ हजार ६१० रुपए का खर्च ही दिखाया गया था।
चुनाव प्रचार में हुआ मुख्य खर्च
सार्वजनिक बैठक,रैली और जुलूस-१०,८५,४८६
प्रिंट,इलैक्ट्रॉनिक मीडिया-६,२९८८३
चुनाव वाहन-७,३७,१५०
पार्टी कार्यकर्ताओं पर-२,०८,५८२
कुल व्यय-४५,४६,९१४