23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद बोलीं- बंगाल में ताड़का की सरकार और मुमताज का लोकतंत्र है, राष्ट्रपति शासन और NRC ही उपाय है

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के के बिगड़े बोल। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की हार के बाद मौजूदा सरकार पर दिया विवादित बयान। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 May 2021, 11:46 AM IST

News

सांसद बोलीं- बंगाल में ताड़का की सरकार और मुमताज का लोकतंत्र है, राष्ट्रपति शासन और NRC ही उपाय है

भोपाल/ हालही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की जीत के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। भजपा-कांग्रेस के कई नेताओं ने अब तक इसपर अपनी अपनी टिप्पणियां दी हैं। इसी बीच भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार और एक बार फिर सत्ता में आई ममता की सरकार को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। पिछले दिनों किसी को नजर न आने पर शहर में गुमशुदगी के पोस्टर लगने के बाद खुद को क्वारंटीन बताने वाली सांसद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसे लेकर एक बार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

Corona Update : पॉजिटिविटी रेट में गिरावट, अब तेजी से ठीक होकर घर लौट रहे लोग, एक्टिव केस भी कम हुए


सांसद ने ट्वीट में कही ये बात

मुमताज लोकतंत्र,हिंदुओं @BJP4Bengal के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार, हे कलंकिनी..बस्स्स्। शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और NRC बस यही उपाय हैं। संतो और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। अब तो "राम" बनना ही होगा। यानी साध्वी प्रज्ञा ने पश्चिम बंगाल को मुमताज का लोकतंत्र बताया। साथ ही, उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि- अब टिट फॉर टैट करना ही होगा यानी जैसे को तैसा।


अपने ट्वीट के जरिये उन्होंने ये भी कहा कि अब लोगों को असम में शरण लेना पड़ रही है। इसके लिए उन्होंने सूबे में राष्ट्रपति शासन और NRC को ही एक मात्र उपाय बताया। साथ ही ये भी कहा कि, संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। हालांकि, पोस्ट आने के बाद इसपर प्रतिक्रिया आनी भी शुरु हो गई। कई लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी कर रहे हैं। किसी ने इसे कश्मीर बनने की शुरुआत बताया, तो किसी ने इसे भाजपा की हार की खीज बताया। अकसर लोग भाजपा को घेरते नजर आए।

पढ़ें ये खास खबर- झोलाछाप का खेल खत्म : पेड़ पर लटकी थीं बोतलें, खेत में लेटा रखे थे मरीज, प्रशासन ने की छापामारी


दिग्विजय को हराकर बनी भोपाल सांसद

बता दें कि, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पिछले चुनाव में भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराकर सांसद बनी हैं। हालांकि, वो अपने कामों से ज्यादा विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। इससे पहले भी कई मुद्दों पर उनकी ओर से विवादित टिप्पणियां सामने आती रही हैं। उनके एक बयान पर तो, खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तक उन्हें माप न करने की बात कह दी थी। हालांकि, भाजपा की ओर से अकसर उनके बयानों किनारा किया जाता है। हालांकि, ताजा मामले में इसी तरह की टिप्पणी कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी, जिसके बाद उनका ट्वीटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है।