
सलीम ने कहा मेरी और सुलेमान की जोड़ी दो जिस्म एक जान वाली
भोपाल। एम्स में चल रहे सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े यूथ फेस्ट रेटिना-2019 के अंतिम दिन प्लेबैक सिंगर और कंपोजर सलीम-सुलेमान और जोनिता गांधी ने परफॉर्मेंस देकर भोपालाइट्स का दिल जीत लिया। दोनों भाइयों की जोड़ी के मंच पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे शहरवासियों को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ा। सलीम ने मंच पर आते ही कुर्बान हुआ... गानें गाकर यंगस्टर्स के जोश को दुगना कर दिया। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक ऐ खुदा..., ईश्क वाला लव..., शुक्राराना अल्लाह...., ये हौंसला कैसे रूके... और हौले-हौले... जैसे गीत पेशकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कंसर्ट में आए जोनिता ने भी स्टेज पर धमाकेदार एंट्री लेते हुए मैंने सैयां जी से आज ब्रेकअप कर लिया... और इसके बाद क्या करूं मैं हूं लेडिस आदत से मजबूर... गाकर सभी की हार्ट बिट्स को हाई कर दिया।
पिताजी से संगीत मिला विरासत में
हम दोनों (सलीम- सुलेमान) को संगीत परिवार से मिला। हमारे पिताजी कंपोजर थे। मैंने की-बोर्ड प्ले किया और सुलेमान ने तबला। 8 साल की उम्र से ही सीख रहा हूं। हमने पहले ही डिसाइड कर लिया था कि कौने क्या काम करेगा। सुलेमान बहुत सुलझा हुआ है और कूल है। मैं जल्दी एक्साइटेड और एग्रेसिव हो जाता है। एक व्यक्ति ने कहा था दो जिस्म एक जान, सलीम और सुलेमान। हम इसी को फॉलो करते हैं। यह बात बैंड बाजा बारात, रब ने बना दी जोड़ी, रॉकेट सिंह, फैशन जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए संगीत देने वाली संगीतकार सलीम मर्चेंट ने पत्रिका प्लस से विशेष बातचीत में कही।
लाइव कंसर्ट पर ज्यादा फोकस
सलीम ने कहा कि अभी हम म्यूजिक कंपोज करने या सिंगिंग से ज्यादा ध्यान लाइव कंसर्ट पर दे रहे हैं, इसके माध्यम से लोगों से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है। मैं हमेशा सरस्वती को फॉलो करता हूं, और लक्ष्मी आ जाती है। मैं पैसे के पीछे नहीं भागता। अगर पैसे के पीछे भागता तो आप लोगों से बात नहीं करता। आजकल हमने फिल्मों में काम करना कम कर दिया है। दूसरे कामों में ही हम इतने बिजी हैं कि फिल्मों के लिए वक्त ही नही निकाल पा रहे हैं। अभी हाल ही में एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के किए राजस्थान में शूटिंग किया है।
रिमिक्स बंद होना चाहिए
उन्होंने कहा कि म्यूजिक के लिए काफी रिसर्च करना पड़ता है। आजकल रिमिक्स का ट्रेंड चल रहा है। ये एक जहर की तरह है। इसे बंद होना जाना चाहिए। लोक संगीत की अपनी परंपरा और रूमानियत है। यदि हमें लगता है कि किसी प्रोजेक्ट में संगीत से न्याय नहीं कर पाएंगे तो हम मना कर देते हैं। हमारे लिए पैसे मायने नहीं रखते। हम चाहते हैं कि हमारे देश के लोक संगीत को भी आगे लाया जाए। आने वाले दिनों में आप कुछ इन पर आधारित गीतों को भी सुनेंगे, क्योंकि हमने हाल ही में एक एलबम तैयार किया है जो जल्द ही रिलीज होगा। मैं भोपाल के युवाओं को यहीं मैसेज देना चाहता हूं कि प्योर म्यूजिक को बढ़ावा दें, रिमिक्स को नहीं। उन्होंने कहा कि फीफा वल्र्ड कप के लिए अपने एक गाना रिकॉर्ड किया था। प्रबंधन को ये काफी पसंद आया उन्होंने हमें 90 हजार लोगों के सामने परफॉर्म करने का मौका दिया।
पाकिस्तान गायक का आरोप गलत
'रोईयां' गानें पर पाकिस्तान सिंगर फरहान सईद ने सलीम पर उनका गाना चोरी किया है। इस पर सलीम ने कहा कि मैंने उनका गाना सुना भी नहीं था। इसके लिरिक्स बिल्कुल अलग थे, काफी कुछ लिरिसिक्स मिलते-जुलते थे। लिरिसिक्स ने 50 हजार से ज्यादा लिरिसिक्स लिख दिए, उसे याद भी नहीं। इसमें मैं क्या कर सकता हूं। रब ने बना दी जोड़ी... गाना उन्होंने महज छह घंटे में ही लिख दिया था। इस पर उन्होंने कहा कि जब हम इस काम कर रहे थे जो उस वक्त हमारे मन में बस इसी की कल्पना चल रही थी। मैं बस इतना कहूंगा कि ये अच्छी नीयत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जोनिता गांधी मैंने एक रिएलिटी शो में सुना था। इसी तरह विपुल मेहता, राज पंडित और भूमि त्रिवेदी से मिला। मुझे जहां भी अच्छे फनकार मिलते हैं, मैं उन्हें साथ जोड़ लेता हूं, मैं सिर्फ रिएलिटी शो का जज बनकर ही नहीं रहता।
Published on:
30 Sept 2019 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
