2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध में मिला नमक, शक्कर सचिव और टेस्टर को हटाया

मिल्को स्क्रीन मशीन से हो रही दूध की जांच

less than 1 minute read
Google source verification
दूध में मिला नमक, शक्कर सचिव और टेस्टर को हटाया

दूध में मिला नमक, शक्कर सचिव और टेस्टर को हटाया

भोपाल. दूध में यूरिया की मिलावट के बाद भोपाल दुग्ध संघ के दूध की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए संघ ने कोशिश शुरू कर दी है। जिसके तहत संघ के हबीबगंज स्थित प्लांट में मिल्को स्क्रीन मशीन लगाई गई है। इस मशीन की मदद से दूध में मिलावट को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। सांची प्लांट में दूध सप्लाई करने वाली बृजेश नगर, कनेरिया, बरखेड़ा सालन, खेजड़ा एवं बरखेड़ी घाट समितियों में जांच के बाद नमक और शक्कर की मिलावट मिली। जिसको देखते हुए समिति के सचिव और टेस्टर को हटा दिया गया।
इधर दुग्ध संघ में टॉरगेट को लेकर लापरवाही बरतने वाले 34 कर्मचारियों को हटा दिया गया है। मंगलवार को भोपाल सहकारी दुग्ध संघ को लेकर संभाग कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक की। बैठक में दुग्ध संघ के सीईओ केके सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में 3 लाख 25 हजार किलोग्राम रोजाना दूध कलेक्ट किया जा रहा है। जिसमें 8000 किलोग्राम की वृद्धि होकर 3 लाख 33 हजार किलोग्राम हो गया है। वर्तमान में दुग्ध संघ में 2254 सहकारी दुग्ध समितियां कार्यरत हैं। पूर्व में गठित 287 अकार्यरत समितियों को पुर्नजीवित कर कार्यरत स्थिति में लाया जाए और 250 नवीन समितियों का गठन किया जाए। 126 बंद समितियों
का पुर्नजीवन किया गया है।
बिना जांच के नहीं होगा दूध कलेक्ट
शीत केन्द्रों को ही मिलावट की जांच के लिए किट दी गई है। जिसके तहत सभी बल्क मिल्क कूलर समितियों और सौ लीटर तक दूध कलेक्ट केंद्र पर किट दी गई है। टैंकर में जीपीएस मशीन लगाकर 24 घंटे ट्रैकिंग की जा रही है। इस सख्ती के बाद दूध टैंकरों के परिवहन टाइम में कमी आई है।