1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत पर भोपाल में रोए लोग, खामेनेई जिंदाबाद के लगाए नारे

Ayatollah Ali Khamenei- इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की एमपी की राजधानी भोपाल में तीव्र प्रतिक्रिया

2 min read
Google source verification
Shias in Bhopal mourn the death of Ayatollah Ali Khamenei

Shias in Bhopal mourn the death of Ayatollah Ali Khamenei - File Pic

Ayatollah Ali Khamenei -ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की एमपी की राजधानी भोपाल में तीव्र प्रतिक्रिया हुई है। लोगों ने जहां इजरायल और अमेरिका के हमलों का विरोध किया है वहीं खामेनेई की मौत पर शोक भी जताया है। भोपाल में रहनेवाले मुस्लिमों में शिया समुदाय की बड़ी संख्या है। ईरानी सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत की खबर सुनकर इनमें शोक पसर गया। शिया समुदाय ने रविवार को मस्जिद में उन्हें बाकायदा श्रद्धांजलि दी। इसमें कुछ लोग आंसू पोंछते नजर आए। शोकग्रस्त शियाओं ने इजरायल व अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए।

ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई Ayatollah Ali Khamenei की मौत पर भोपाल के शिया समुदाय में मातम पसर गया। करोंद की शिया मस्जिद में श्रद्धांजलि सभा रखी गई जिसमें वक्ताओं ने इस्लाम के लिए उनकी कुर्बानी व योगदान को रेखांकित किया।

जोहर की नमाज के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में इमाम बाकर हुसैन ने कहा कि खामेनेई ने जिदंगीभर अत्याचारों का विरोध करते हुए इस्लाम के इंकलाब के लिए काम किया। उनकी दिखाई राह पर लोग आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि खामेनेई की शख्सियत को पूरी दुनिया जानती है जिन्होंने हमेशा मजलूमों का साथ दिया।

किसी में फर्क नहीं किया

मस्जिद मोहम्मदी के इमाम जुमा सैयद अजहर हुसैन रिजवी ने अयातुल्ला अली खामेनेई को उम्मत-ए-मुसलमान का निडर रहबर करार दिया। उन्होंने कहा कि खामेनेई ने कभी फिरके या मिल्लत का फर्क नहीं किया। मजलूम का साथ दिया। इमाम सैयद अजहर हुसैन रिजवी ने दोहराया कि खामेनेई की इंकलाब की राह आगे भी जारी रहेगी।

खामेनेई की मौत पर कई लोग रोते दिखे

सभा में इमाम हुसैन ने ताजियत पेश की। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर कई लोग रोते दिखे। अमेरिका और इजरायल के प्रति लोगों का जबर्दस्त गुस्सा भी नजर आया। शिया समुदाय ने इजराइल और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। खामेनेई जिंदाबाद, अल्लाह हू अकबर और या हुसैन की गूंज भी सुनाई दी।