15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च में दिखेगा गर्मी का कहर, रातें तक होंगी गर्म, इस दिन से दिखेगा हीट वेव का असर

Heat Wave : एक तरफ जहां मार्च के पहले में हफ्ते में बारिश की संभावना जताई गई है तो वहीं, दूसरी तरफ दूसरे हफ्ते से गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी! अगले 4 दिनों में 3°C तक चढ़ सकता है पारा, दोपहर में सावधानी बरतने की सलाह(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी! अगले 4 दिनों में 3°C तक चढ़ सकता है पारा, दोपहर में सावधानी बरतने की सलाह(photo-patrika)

Heat Wave :मध्य प्रदेश में इस बार भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। मार्च के महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक तरफ जहां मार्च के पहले में हफ्ते में बारिश की संभावना जताई गई है तो वहीं, दूसरी तरफ दूसरे हफ्ते से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। वहीं, इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में तीन महीने यानी मार्च से लेकर मई तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना जताई गई है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मार्च से ही इसका असर दिखने लगेगा। वहीं, हीट वेव का असर अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही दिखाई देने की संभावना जताई गई है, जो मई में ज्यादा देखने को मिलेगा।

मार्च के पहले हफ्ते में बारिश

एमपी में मार्च के पहले हफ्ते में बारिश होने की संभावना है। 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

फरवरी में पारा 30 के पार

इससे पहले शनिवार यानी फरवरी के आखिरी दिन पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रदेश के 30 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। खरगोन में 35 डिग्री, जबलपुर में 33.4 डिग्री, ग्वालियर में 32.5 डिग्री, भोपाल में 32.4 डिग्री, इंदौर में 31.1 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा खरगोन में 35 डिग्री दर्ज किया गया।