9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी से संत समाज नाराज, कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

बोले, भाजपा सांसद माफी मांगे, मां नर्मदा और नर्मदा भक्तों का अपमान नहीं सहेंगे
less than 1 minute read
Google source verification
सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी से संत समाज नाराज, कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी से संत समाज नाराज, कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

भोपाल। सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नर्मदा परिक्रमा पर की गई टिप्पणी से संत समाज खफा है। संतों ने इसे मां नर्मदा और नर्मदा भक्तों का अपमान बताया है। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को शायद ज्ञात नहीं कि मां नर्मदा वह अमृत तत्व हैं, जिसे पाकर मनुष्य पूर्ण तृप्त हो जाता है। मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा अत्यन्त दुर्लभ तपस्या है। दिग्विजय सिंह जी ने ऐसी कठोर तपस्या कर माई की परिक्रमा पूर्ण की, यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में। भाजपा के नेता सिर्फ मंच से हिन्दू हिन्दू चिल्लाते है। राजनीति अपनी जगह है किन्तु किसी के विरोध में इतना गिरना कि आप ईश्वर को ही कोसने लग जाए, भगवा वस्त्र धारण कर मां नर्मदा का अपमान करने का जो घोर पाप प्रज्ञा ठाकुर ने किया वह अति निंदनीय है। वहीं चित्रकूट धाम के महंत राघवदास महाराज ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर को माफी मांगना चाहिए।

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि दशहरा के सार्वजनिक मंच से भाजपा सांसद द्वारा माँ नर्मदा एवं उनके भक्तों पर की गई अनर्गल टिप्पणी,माँ नर्मदा परिक्रमा करने वालो को पापी कहना, माँ नर्मदा एवं नर्मदा परिक्रमा वासियो का अपमान है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह परिहार ने कहा है कि भगवा वस्त्र पहनने से कोई संत या साध्वी नहीं हो जाता। जिन्हें वेद और पुराण का कोई ज्ञान नहीं वो साध्वी कैसे हो सकती है। भाजपा के नेता इसी तरह बहुरुपिए बनकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का काम करते हैं। भाजपा के आला नेताओं को नर्मदा जी की महिमा खंडित करने वाले प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर माफी मांगनी चाहिए। दूसरी ओर कांग्रेसियों ने प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में भोपाल सहित प्रदेश के अनेक शहरों में प्रदर्शन भी किया।