24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सारंग ने कहा- ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं

सरकार ने लिखित में कोर्ट में रिपोर्ट दी थी कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई और पर्याप्त ऑक्सीजन है

less than 1 minute read
Google source verification
oxygens55.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तमिलनाडू में बयान दिया है कि आक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। सारंग बुधवार को चेन्नई में तमिलनाडू के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम से मिले। यहां विश्वास ने बयान दिया कि ऑक्सीजन के चलते कहीं भी कोई भी मौतें नहीं हुई है। सारंग ने कहा कि तमिलनाडू के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तमिलनाडू में भी ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। सारंग ने कहा कि महामारी में हर व्यवस्था छोटी होती है, ऑक्सीजन एक चुनौती थी लेकिन उसकी कमी नहीं थी। हमने ६०० मेट्रिक टन १ दिन में प्रेक्योर किया, जबकि कंजप्शन ४५७ मेट्रिक टन प्रतिदिन था। वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश में २ करोड़ ६० लाख लोगों को वैक्सीन लग चुके हैं। सबसे बड़े हॉटस्पॉट रहे इंदौर और भोपाल में ७५ फीसदी से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दिसंबर तक सभी लोगों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। जून के महीने में ११ करोड़ वैक्सीन दी गई थी जो अब १३ करोड़ दी गई है, ऐसे में वैक्सिंग कि कहीं कोई कमी नहीं है।
------------------
इधर, रिपोर्ट में पर्याप्त ऑक्सीजन- मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत स्वीकार नहीं की है। ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाईकोर्ट में लगी याचिकाओं पर सरकार ने लिखित में कोर्ट में रिपोर्ट दी थी कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई और पर्याप्त ऑक्सीजन है।
---------------
कई जिलों में मौतें हुई थी-
दूसरी ओर प्रदेश में अप्रैल २०२१ में ऑक्सीजन से अनेक मौत होने के आरोप लगे थे। शहडोल, छतरपुर, भोपाल, ग्वालियर, कटनी सहित कई जिलों में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना मरीजों की मौत के आरोप लगे थे। हालांकि सरकार ने इसे नकारा था।
----------------