
Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। उच्च न्यायालय ने जूनियर न्यायिक अनुवादक के पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए इच्छुक कैंडिडेट्स एमपी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर न्यायिक अनुवादक के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 30 सितंबर है। इसके बाद करेक्शन विंडो 3 से 5 अक्टूबर तक खुली रहेगी। जूनियर न्यायिक अनुवादक के 45 पदों पर वैकेंसी निकली है।
जूनियर न्यायिक अनुवादक के पद पर जनरल कैटेगरी के लिए 23 पदों पर भर्ती निकली है। अनुसूचित जनजाति के लिए 9 पदों, अनुसूचित जाति के लिए 7 पदों और ओबीसी वर्ग के लिए 6 पदों पर भर्ती निकली है।
जनरल कैटेगिरी और दूसरे राज्यों के आवेदकों को 943.40 रुपए का फीस देनी होगी। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 743.40 रुपये फीस देनी होगी। वहीं सैलरी की बात करें तो 9300 रुपए से लेकर 34800 रुपए तक है।
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं
इसके बाद होमपेज पर ‘रिक्रूटमेंट/रिजल्ट’ टैब पर जाएं।
ऑनलाइन आवेदन पत्र/प्रवेश पत्र पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने वाले प्रतिभागियों को दो तरह की परीक्षाएं देनी होंगी
प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा
ऑनलाइन आवेदन करने की डेट- 18 सितंबर 2024 (दोपहर 12:00 बजे से) शुरु हो गई है।
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट-30 सितंबर 2024(रात्रि11:55 बजे तक) है
ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन करने के लिए- 03 अक्टूबर 2024 से 05 अक्टूबर 2024 तक विंडो खुली रहेगी।
Updated on:
22 Sept 2024 05:28 pm
Published on:
22 Sept 2024 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
