
Sawan 2024 Start Date
Sawan Somvar 2024 Date: शिव पूजा के लिए विशेष शुभ माने जाने वाले सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। इस बार सावन माह कई शुभ संयोगों से युक्त रहेगा। इस बार सावन माह की शुरुआत सोमवार से होगी और इसका समापन भी सोमवार को ही होगा।
पूरे माह में इस बार पांच सोमवार रहेंगे, आमतौर पर सावन में चार सोमवार रहते हैं, लेकिन इस बार सोमवार के दिन से सावन की शुरुआत होने के कारण पांच सोमवार पड़ेंगे।
सावन माह 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगा। सावन माह की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी। सावन माह की तैयारियां शुरू हो गई है। पूरे महीने श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रूद्राभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। जगह-जगह पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा।
सावन में अनेक स्थानों पर पूरे माह आयोजन चलेंगे। इसके अलावा कांवड़ से पवित्र जल लाकर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। सावन माह के पूर्व शहर के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है।
इस माह का धार्मिक और प्राकृतिक महत्व है। सावन में प्रकृति हरियाली से आच्छादित हो जाती है। इस माह में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान भोलेनाथ प्रकृति के देवता है। माना जाता है कि भगवान विष्णु के क्षीरसागर में विश्राम के दौरान भोलेनाथ ही प्रकृति की बागडोर संभालते हैं और सावन माह में वे प्रकृति का आनंद लेते हैं। भगवान भोलेनाथ को प्राकृतिक वस्तुएं अर्पित करने का विधान है। इसमें बेलपत्र, धतुरा, फूल आदि भगवान भोलेनाथ को अर्पित किए जाते हैं।
सावन माह में शहर के शिवालयों में विशेष आयोजन किए जाते हैं, साथ ही सावन सोमवार सहित पूरे माह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शहर के गुफा मंदिर, नेवरी मंदिर लालघाटी, पिपलेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर नेहरू नगर, झरनेश्वर मंदिर, जलेश्वर मंदिर जवाहर चौक, सोमेश्वर मंदिर पीडब्ल्यूडी क्वार्टर, शिव मंदिर शास्त्री नगर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। शहर में 120 से अधिक शिवालय है, जबकि 400 से अधिक मंदिरों में भोलेनाथ विराजमान है।
Updated on:
10 Jul 2024 12:02 pm
Published on:
10 Jul 2024 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
