
,
भोपाल. आज सावन का पहला सोमवार है, अलसुबह से ही देशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ लग रही है, काशी विश्वनाथ, महाकाल मंदिर सहित प्रदेशभर के शिवालयों में भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं, ऐसे में उज्जैन के महाकाल लोक में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ गया है। हम आपको सावन के पहले सोमवार पर लगी भक्तों की लाइन और शिव मंदिरों के दर्शन कराने जा रहे हैं।
महाकाल के करें लाइव दर्शन
बाबा महाकाल के लाइव दर्शन करने के लिए आप इस लिंक mahakal darshan live पर क्लिक करें, आज बाबा महाकाल की शाही सवारी भी निकलेगी।
भोपाल में गुफा मंदिर
राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित गुफा मंदिर पर सोमवार को अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी, यहां भगवान भोलेनाथ के साथ ही भगवान राम, हनुमान और गणेश जी सहित अन्य देवी देवताओं के मंदिर भी हैं, साथ ही ये मंदिर पहाड़ी पर स्थित होने के कारण प्रकृति की अनुपम छटा भी इस मंदिर में देखने को मिलती है, यही कारण है कि सावन में यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। गुफा मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई है।
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़
भिण्ड. सावन के पहले सोमवार को जिले और नगर के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी । प्रसिद्ध वन खंडेश्वर महादेव मंदिर पर रात में 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया और दोपहर तक मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। कोतवाली के सामने कुंडेश्वर महादेव मंदिर एवं अटेर के बौरेश्वर महादेव मंदिर पर दिन भर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
Updated on:
10 Jul 2023 11:52 am
Published on:
10 Jul 2023 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
